फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Video of a broad-daylight assault with sticks and clubs goes viral; police register a counter-FIR.

कटनी: बीच सड़क युवक पर बरसे लाठी-डंडे, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज की काउंटर FIR

Mon, 31 Aug 2026 10:42 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 10:42 PM IST
Video of a broad-daylight assault with sticks and clubs goes viral; police register a counter-FIR.

कटनी जिले से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पहले एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी काउंटर FIR दर्ज कर ली गई। अब वायरल वीडियो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, पूरी घटना कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी चौकी अंतर्गत ग्राम गनियारी की है। जानकारी के अनुसार, विक्रम नाम का युवक प्रेमलाल बर्मन की किराना दुकान पर सामान खरीदने पहुंचा था। आरोप है कि उधारी में सामान देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान गुस्से में विक्रम ने दुकान में बैठे आकाश बर्मन को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद प्रेमलाल बर्मन अपने बेटे आशीष बर्मन, भाई विजय बर्मन और भतीजे विशाल बर्मन के साथ विक्रम का पीछा करते हुए उसे बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद चारों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सड़क पर मौजूद लोगों के सामने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जबकि कई लोग तमाशबीन बने रहे। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें- ऑनर किलिंग: बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी

शुरुआत में झिंझरी पुलिस ने प्रेमलाल बर्मन की शिकायत पर विक्रम और मोनू तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन जैसे ही मारपीट का वीडियो वायरल हुआ और विक्रम ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमलाल बर्मन, आकाश बर्मन, विजय बर्मन और विशाल बर्मन के खिलाफ भी मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में काउंटर FIR दर्ज कर ली। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो को जांच का अहम साक्ष्य मानते हुए पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: नहर की पटरी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न

31 Aug 2026

अयोध्या: 97 ग्राम सभाओं के 525 युवाओं ने एक सुर में किया योगनाद

31 Aug 2026

गोंडा: समस्याओं को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

31 Aug 2026

श्रावस्ती: 15 बीघा फसल लगी भूमि राप्ती में समाई, बंदरहा बाबा मंदिर पर भी खतरा

31 Aug 2026

गाजीपुर में सिलिंडर रिसाव से लगी आग, बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से दो दोस्तों की मौत

31 Aug 2026
विज्ञापन

अयोध्या: ट्रस्ट डीड व नियमावली में बदलाव पर होगा मंथन

31 Aug 2026

मऊ में जमीन की पैमाइश को ग्रामीणों ने रुकवाया

31 Aug 2026
विज्ञापन

सुल्तानपुर: एससी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर निषाद पार्टी का प्रदर्शन

31 Aug 2026

अमृतसर: खालसा कॉलेज में छात्रों ने देखे सेना के अत्याधुनिक हथियार, जवानों ने दी इस्तेमाल की जानकारी

31 Aug 2026

शाहजहांपुर: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति बोले- प्रथम बैच के विद्यार्थी भविष्य के निर्माता

31 Aug 2026

नारनौल: महंगाई के खिलाफ किसान-मजदूर संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

चौरी चौरा में राज्यसभा सांसद संगीता यादव का भव्य स्वागत

31 Aug 2026

उमस भरी गर्मी के बाद बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

31 Aug 2026

महुली में पुलिसकर्मियों के बीच यूनिटी दौड़ का आयोजन

31 Aug 2026

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर व्यापारियों का कॉन्क्लेव

31 Aug 2026

बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, 11 सितंबर को होगा मतदान, 905 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

बिलासपुर: कबड्डी और खो-खो में स्वारघाट स्कूल का दबदबा, दोनों प्रतियोगिताओं में जीता खिताब

31 Aug 2026

Video: जर्जर विद्यालय भवन पर चला बुल्डोजर, उठी बाउंड्रीवाल की मांग

31 Aug 2026

नारनौल: कोर्ट के आदेश पर वक्फ बोर्ड करवाया मकान खाली, चार साल से था किराया बकाया; पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी

चन्नी का आप सरकार पर बड़ा हमला, कहा-हेल्थ-एजुकेशन क्रांति के दावे खोखले, फंड के दुरुपयोग का लगाया आरोप

31 Aug 2026

VIDEO: निषाद पार्टी ने तहसील पर किया धरना- प्रदर्शन

31 Aug 2026

VIDEO: जादुई जांच... जहां अस्पताल और स्कूल, वहां भी चकाचक आईटीआई की मशीनें

31 Aug 2026

VIDEO: दीवार से ट्रक टकराने पर बवाल, फायरिंग में क्लीनर की मौत

31 Aug 2026

खाद के लिए मारामारी: साधन सहकारी समिति पर डीएपी को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बंटी खाद

31 Aug 2026

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

31 Aug 2026

VIDEO: मौसम में परिवर्तन के साथ ही अस्पताल में लगी मरीजों की कतार

31 Aug 2026

VIDEO: सीपीआर से बचेगी जान, चिकित्सकों ने दिया प्रशिक्षण

31 Aug 2026

बदायूं: गोशालाओं में लापरवाही पर राष्ट्रीय बजरंग दल का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

31 Aug 2026

VIDEO: झोलाछाप के इलाज से मासूम की माैत, परिवार में मचा कोहराम

31 Aug 2026

बरेली: फर्जी दस्तावेजों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed