{"_id":"68936d2fbaf8cf6fbd0d2bc1","slug":"2-died-in-a-road-accident-accident-happened-while-returning-home-for-rakshabandhan-katni-news-c-1-1-noi1360-3255899-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: IAS की तैयारी कर रहे युवकों के सिर धड़ से हुए अलग; रक्षाबंधन के लिए लौटते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: IAS की तैयारी कर रहे युवकों के सिर धड़ से हुए अलग; रक्षाबंधन के लिए लौटते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां पीरबाबा बाय-पास में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक के सिर धड़ से अलग हो गए। वहीं घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक IAS की तैयारी कर रहे दो युवक जबलपुर से कटनी अपने घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक सवार ने एक्टिवा को इतना जोरदार टक्कर मारी कि दोनों युवकों का सिर धड़ से अलग हो गया। मामले की जानकारी लगते ही झिंझरी चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक संदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक क्रमांक MP20 HB 6503 को जब्त करते हुए उसे थाना परिसर खड़ा करवाया है। मृतक की पहचान बरही थाना क्षेत्र के उबरा ग्राम निवासी आदित्य चतुर्वेदी और शुभम मिश्रा के रूप में हुई। दोनों एक्टिवा से पीरबाबा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। दोनों शव एक दूसरे से करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरा तो वही एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए।
वहीं मृतक शुभम के चाचा शंकर मिश्रा ने बताया कि आदित्य चतुर्वेदी और भतीजा शुभम मिश्रा जबलपुर में रहकर IAS की तैयारी करते थे। 9 तारीख को रक्षाबंधन पर्व है तो दोनों पर्व के लिए ग्राम उबरा लौट रहे थे। तभी सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें दोनों की मौत हुई है। दोनों शव के सिर धड़ से अलग मिले हैं। पुलिस और NHAI की टीम ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।