{"_id":"6af4867ccf2e26df2b03b82d","slug":"violent-clash-between-two-groups-over-a-parking-dispute-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4925811-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 08:46 AM IST
Link Copied
ओमती थाना क्षेत्र के भरतीपुर में घर के सामने वाहन खड़ा करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात सामुदायिक संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और दीपावली में इस्तेमाल होने वाले बम फेंके गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएसपी सोनू कर्मी के अनुसार, भरतीपुर में मंगलवार देर रात वाहन पार्किंग को लेकर उड़िया और सोनकर समुदाय के युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान पथराव के साथ दीपावली के बमों से भी हमला किया गया। घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बड़ी संख्या में महिलाएं भी घरों से निकलीं
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी घरों से बाहर आ गईं। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर ओमती थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारी भी अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।
थाने पहुंचकर लोगों ने किया हंगामा
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बुधवार को भी क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी रही। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।