{"_id":"69bacc295cc9fbb996009034","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-states-largest-overbridge-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4065922-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: प्रदेश के सबसे बड़े ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत, सात माह पहले हुआ था शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: प्रदेश के सबसे बड़े ओवरब्रिज से गिरकर युवक की मौत, सात माह पहले हुआ था शुभारंभ
लगभग सात माह पहले शुरू हुए प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवरब्रिज से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक हादसे का शिकार हुआ या उसने आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लेते हुए युवक की शिनाख्ती के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।
रानीताल चौक पर फ्लाई ओवरब्रिज से एक युवक को नीचे गिरते देख लोग सहम उठे। युवक फ्लाई ओवरब्रिज से लगभग पचास फीट से रानीताल पेट्रोल पंप-हनुमान मंदिर के बीच सड़क में गिर गया। इसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए समीप स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया। इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
लार्डगंज थाने में पदस्थ एसआई राहुल बघेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन से ऊपर की ओर जा रहा था। युवक की शिनाख्त सत्य नारायण स्वामी उम्र 44 साल निवासी उजार पुरवा के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। संभवत: युवक ने आत्महत्या की है और पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
युवक को फ्लाई ओवरब्रिज से गिरता देख लोग सहम उठे थे। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया था। खून से लथपथ युवक को तत्काल लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। युवक के खून से सड़क लाल हो गई थी। इस दौरान कुछ लोग घटना का वीडियो बनाने में जुटे हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।