Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda Ghantaghar Market Dhanteras Shopping 10000 Rupees Theft CCTV Five Women Arrested

मध्य प्रदेश: हरदा के घंटाघर बाजार में महिला के बैग से 10 हजार रुपये चोरी, सीसीटीवी से पकड़ी गईं पांच महिलाएं

Sat, 07 Nov 2026 01:44 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 07 Nov 2026 01:44 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के हरदा में धनतेरस की खरीदारी के दौरान एक महिला के बैग से 10 हजार रुपये चोरी हो गए। आरोप है कि पांच महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पांचों को पकड़ लिया है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के अकोला की निवासी बताई जा रही हैं।
 

विज्ञापन
Harda Ghantaghar Market Dhanteras Shopping 10000 Rupees Theft CCTV Five Women Arrested
मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच हरदा के घंटाघर बाजार में चोरी की वारदात सामने आई है। यहां खरीदारी करने पहुंची एक महिला के बैग से कथित तौर पर पांच महिलाओं ने 10 हजार रुपये पार कर दिए। आरोपियों ने महिला को घेरकर भीड़ का फायदा उठाया और वारदात के बाद वहां से निकल गईं। महिला को शुरुआत में चोरी का पता नहीं चला, लेकिन बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां सामने आ गईं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पांचों महिलाओं को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


ऑटो से उतरते ही महिला को घेरा
जानकारी के अनुसार, शुभम वाटिका निवासी महिला अपनी बेटी के साथ धनतेरस की खरीदारी करने दोपहर करीब 1:30 बजे बाजार पहुंची थीं। वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमानी एम्पोरियम के पास ऑटो से उतरीं। इसी दौरान पांच अज्ञात महिलाएं उनके आसपास आ गईं।
विज्ञापन

आरोप है कि महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर पीड़िता को घेर लिया। इसी दौरान मौका पाकर उसके बैग में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात इतनी सफाई से की गई कि महिला को तत्काल इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की शादी की खरीदारी करने आया था परिवार
इस घटना से परिवार को बड़ा झटका लगा है। पीड़ित महिला की बेटी की शादी आगामी 1 दिसंबर को तय है। परिवार शादी की तैयारियों के लिए धनतेरस पर बाजार में खरीदारी करने पहुंचा था। इसी दौरान हुई चोरी ने उनकी खुशियों के बीच परेशानी खड़ी कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पांच महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर कार्रवाई की और पांचों को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली हैं।


त्योहारों में बाजार की भीड़ पर चोरों की नजर
धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकटी और बैग से नकदी चोरी जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। हरदा की इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को अपने पर्स, बैग, मोबाइल और नकदी का ध्यान रखने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed