Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Dewas: Dewas in the grip of the liquor mafia—first, 13 innocent lives were lost; now, a police inspector (TI)

मध्य प्रदेश: शराब माफिया के शिकंजे में देवास- पहले 13 निर्दोष लोगों की जान ली, अब थाना प्रभारी की बलि

Mon, 02 Nov 2026 07:14 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 02 Nov 2026 07:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब का कारोबार किस कदर बेखौफ हो चुका है, इसका अंदाजा हाल की दो घटनाओं से लगाया जा सकता है। जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत के बाद अब शराब तस्करों ने ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी दिलीप पुरी की जान ले ली। 

विज्ञापन
Dewas: Dewas in the grip of the liquor mafia—first, 13 innocent lives were lost; now, a police inspector (TI)
थाना प्रभारी दिलीप पुरी - फोटो : amarujala

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के पड़ोसी देवास में शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं। कुछ दिन पहले जहरीली शराब पीने से दो गांवों में 13 लोगों की मौत हुई थी और अब शराब तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी को तस्करों ने ट्रक से कुचल दिया। देवास में अवैध शराब के कारोबार की गहरी जड़ें और उसे मिल रहे कथित संरक्षण को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। खुद देवास सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिलीप पुरी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब जिला शराब माफिया और उन्हें संरक्षण देने वालों से मुक्त होगा। घटना के बाद जांच, निलंबन और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, लेकिन एक परिवार ने अपना बेटा, पति और पिता खो दिया। आइए जानते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में दिनभर क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Trending Videos

Dewas: Dewas in the grip of the liquor mafia—first, 13 innocent lives were lost; now, a police inspector (TI)
पैतृक गांव में अंतिम संस्कार - फोटो : amarujala

रात के एक बजे का वक्त था। मुखबिर की सूचना के बाद टीआई दिलीप पूरी अपनी टीम के साथ शराब तस्करी रोकने के लिए नेमावर रोड पर चेकपोस्ट पर खड़े थे। नेमावर रोड पर पुलिस ने जांच पॉइंट लगाया था, जहां थाना प्रभारी पूरी अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक को पूरी ने रोकने की कोशिश की। ट्रक अवैध शराब भरकर गुजरात के लिए रवाना हुआ था। ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय गाड़ी आगे बढ़ा दी। पिछला पहिया पूरी को रौंदते हुए निकल गया।

मिनी ट्रक पूरी के पैर और सीने को कुचलता हुआ आगे बढ़ा और डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ मुड़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पूरी को अस्पताल ले गए। सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसपी आदित्य मिश्रा भी पहुंचे।
 

पुलिस ने इस मामले में आलीराजपुर जिले के बेहड़वा गांव से कैरम सिंह को गिरफ्तार किया है। वह शराब से भरे वाहन के आगे कार से पायलेटिंग करते हुए चल रहा था। वहीं हरदा कलेक्टर ने टिमरनी की सोडलपुर, रहटगांव और हरदा रोड की तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इन दुकानों का लाइसेंस पारसेंद्र जायसवाल के नाम पर है। अवैध शराब सप्लाई के पीछे इन दुकानों की भूमिका सामने आई है। तीनों दुकानें सुबह अफसरों को बंद मिली थीं।
 

शुरू हुई जांच, शहीद टीआई के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा

इस घटना की चर्चा पूरे प्रदेश भर में है। मुख्यमंत्री ने शहीद हुए थाना प्रभारी की पत्नी को सब-इंस्पेक्टर की नौकरी देने और परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही घटना की जांच डीजी उपेंद्र जैन को सौंपी गई है। वे दोपहर में मौके पर पहुंचे और जांच भी शुरू कर दी। उधर, इस मामले में आबकारी विभाग के तीन अफसरों को निलंबित भी किया गया है।

विज्ञापन

Dewas: Dewas in the grip of the liquor mafia—first, 13 innocent lives were lost; now, a police inspector (TI)
इंदौर बायपास के ढाबों पर आबकारी अफसरों ने जांच की। - फोटो : amar ujala

पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद पूरी का शव पहले इंदौर लाया गया, जहां उनका परिवार रहता था। फिर पार्थिव देह को धार जिले के बरमंडल गांव में ले जाया गया, जहां उनकी अंत्येष्टि की गई। परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है।

जहरीली शराब कांड में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

देवास में हुए जहरीले शराब कांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने पहले इंदौर से केमिकल सप्लाई के मामले में अमन कासलीवाल को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में उसके पिता आनंद कासलीवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देवास के चंदाना और बिजाना गांवों में पिछले दिनों जहरीली शराब के सेवन से 13 लोगों की मौत हो गई थी। आरोपियों ने इंदौर से केमिकल खरीदकर नकली शराब तैयार की थी। इस नकली शराब को लाइसेंसी शराब की बोतलों में मिलाकर बेचा जाता था।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय राठौर सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल इंदौर के महावीर मार्केट स्थित लोहामंडी के गोदाम से मंगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed