{"_id":"67caf66f59cb4696b40cf9aa","slug":"in-chambal-the-bullies-stopped-the-march-of-a-dalit-wedding-procession-the-march-could-be-done-only-in-the-presence-of-the-police-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2701410-2025-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: चंबल में दबंगों ने दलित बारात की चढ़ाई रोकी, पुलिस की मौजूदगी में हो सकी चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: चंबल में दबंगों ने दलित बारात की चढ़ाई रोकी, पुलिस की मौजूदगी में हो सकी चढ़ाई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 07:43 PM IST
Link Copied
मुरैना जिले में पोरसा के मोती सिंह का पूरा में रात को दबंगों ने दलित दूल्हे की चढ़ाई को रोक दिया, काफी देर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया और अंबाह पोरसा थाने का फोर्स मौके पर पहुंची, तब पुलिस ने चढ़ाई करवाई।
जानकारी के अनुसार, अंबाह निवासी लालू पुत्र राजवीर सखवार की बारात पोरसा के मोती सिंह का पूरा में गई थी। वहां बारात की चढ़ाई से पूर्व एक घर के बाहर डीजे रख दिया था। उस पर भी जाति विशेष के लिए गाने गाए जा रहे थे, लोगों ने आपत्ति की तो बारात में शामिल कुछ लोगों ने कहासुनी कर दी।
इसी बात गांव के कुछ दबंग लोग लाठियां लेकर आ गए और बारात की चढ़ाई को रोक दिया।बारात की चढ़ाई रोकने पर वहां पर विवाद शुरू हो गया और उसके बाद दबंगों ने कहा कि यहां से अगर आगे बारात की चढ़ाई नहीं हो सकती। दूल्हे को घोड़ी से उतरकर ही जाना होगा। बारात और दबंगों के बीच कहासुनी हुई और इस बात की भनक पुलिस को लग गई।
सूचना लेकर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद बारात की चढ़ाई करवाई। चढ़ाई के दौरान एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे और वह बारातियों के साथ चलते रहे। उसके बाद तकरीबन एक घंटे बाद यह दूल्हा वधु पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा। पुलिस ने दूल्हे की तरफ से शिकायत ले ली है और उसके बाद दबंग पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह दबंग शराब के नशे में थे और दूल्हे बारातियों को रोकने की कोशिश कर रहे थे।लेकिन समय पर हमें जानकारी मिली और वहां पर हम पहुंची और उसके बाद पूरी चढ़ाई करवाई।
चंबल में यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कई ऐसी तस्वीरें आ चुकी हैं। जहां पर दबंग ने दलित समाज की बरात और दुल्हे को रोकने की कोशिश की है। पुलिस का मानना है कि ऐसे लोग शराब के नशे में चूर रहते हैं। हालांकि, अभी यह तस्वीर बहुत कम हो गई है। इसका कारण यह है कि पुलिस लगातार ऐसी घटनाओं पर नजर बनाए रखती है और ऐसे दबंग पर ठोस कार्रवाई भी करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।