फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Kanwar dispute: Attempt to crush uncle-nephew with car in Gwalior, incident captured in CCTV

कांवड़ विवाद का खूनी अंजाम: ग्वालियर में चाचा-भतीजे को कार से कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद वारदात

Tue, 12 Aug 2025 09:40 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 09:40 PM IST
Kanwar dispute: Attempt to crush uncle-nephew with car in Gwalior, incident captured in CCTV
कांवड़ उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद ग्वालियर में खौफनाक रूप ले गया। पुरानी छावनी क्षेत्र में दो सफारी कार सवार आरोपियों ने चाचा-भतीजे को बार-बार टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की और फिर डंडों से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों को बार-बार बुलेट में टक्कर मारते और मारपीट करते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Damoh News: लव जिहाद मामले में नया मोड़, युवती ने वीडियो जारी कर कहा- मैं अपनी मर्जी से गई और शादी की
 
सोरो से ग्वालियर तक खिंचा विवाद
पुलिस के अनुसार, मिलावली गांव के अखिलेश सिंह राजपूत और उनका भतीजा सौरभ समेत अन्य लोग उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सोरो में श्रावण माह के दौरान भगवान शंकर का अभिषेक करने कांवड़ भरने गए थे। वहीं गांव के ही राहुल राजपूत, उसके भाई सौरभ सिंह और विकास राजपूत से कांवड़ उठाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन मनमुटाव भीतर ही भीतर सुलगता रहा।
 
सैनिक होटल के पास हुआ जानलेवा हमला
सोमवार को जब अखिलेश और सौरभ बुलेट से सैनिक होटल होते हुए घर लौट रहे थे, तभी राहुल राजपूत अपनी सफारी से आया और तेज रफ्तार में बुलेट को टक्कर मार दी, जिससे अखिलेश दूर जा गिरा। इसके बाद सौरभ सिंह दूसरी सफारी लेकर आया और फिर से बुलेट को टक्कर मारी। यह सिलसिला कई बार दोहराया गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी कार से उतरे और डंडों से दोनों को बेरहमी से पीटा।

यह भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
 
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर अखिलेश के बयान दर्ज किए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने राहुल, सौरभ सिंह और विकास राजपूत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी छावनी टीआई संतोष यादव ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोंडागांव में तेज रफ्तार बस ने तीन मवेशियों को मारी ठोकर, हादसे में दो की मौत

12 Aug 2025

कानपुर के सरसौल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा यात्रा

12 Aug 2025

Budaun News: जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने किया धरना प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

12 Aug 2025

Sports News: शाहजहांपुर में जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, इस्लामिया कॉलेज ने पुवायां को हराया

12 Aug 2025

कानपुर के सरसौल में स्कूल विलयन से ग्रामीण नाराज, मुख्यमंत्री से की रद्द करने की मांग

12 Aug 2025
विज्ञापन

Mandi: जोगिंद्रनगर में तिरंगा लेकर सड़कों में उतरे भाजपाई, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

12 Aug 2025

सोनीपत में एंटी रैगिंग वीक के तहत छात्राओं ने किया जागरूक, रैगिंग से दूर रहने की ली शपथ

12 Aug 2025
विज्ञापन

अलीगढ़ में अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का मशाल रैली से हुआ आगाज

12 Aug 2025

अलीगढ़ में अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से निकली मशाल रैली, हर किसी में दिखा जोश, उल्लास और उमंग

12 Aug 2025

कानपुर में श्री ठाकुर दलीप सिंह जी के जन्मदिन, “पर-उपकारी सेवा समिति”ने किया सेवा कार्य

12 Aug 2025

Una: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ऊना में टैक्सी चालकों को वितरित किए कार बिन

12 Aug 2025

कानपुर के एचबीटीयू में काउंसलिंग शुरू, छात्रों को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी

12 Aug 2025

कानपुर के घाटमपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा सारा कस्बा

12 Aug 2025

Shahjahanpur: जिला निर्वाचन कार्यालय घेरने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की

12 Aug 2025

बुलंदशहर की स्याना पुलिस ने तमंचों के साथ दो अंतरराज्यीय शातिर बाइक चोर किए गिरफ्तार

12 Aug 2025

बुलंदशहर में विशालकाय अजगर ने बंदर को निगला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

12 Aug 2025

बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड में तिरंगा मेला में प्रदर्शनी के आयोजन

12 Aug 2025

कानपुर के भीतरगांव में लगातर रिमझिम बारिश से कुम्हड़ा के पौधों में आई पोषक तत्वों की कमी

12 Aug 2025

Rajasthan News: एक सितंबर से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, धर्मांतरण विरोधी विधेयक सहित कई बिल हो सकते हैं पारित

12 Aug 2025

भिवानी में खाद किल्लत को लेकर छह गांवों के किसानों ने किया लघु सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन

12 Aug 2025

Mandi: पुलिस, पीडब्ल्यूडी कर्मियों और जेसीबी ऑपरेटर ने दिखाया साहस, पुलिस ने समय रहते रोक दिया ट्रैफिक

12 Aug 2025

कानपुर के घाटमपुर में घटिया नाली निर्माण पर एसडीएम सख्त, पालिका ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस

12 Aug 2025

Solan: बढ़ते नशे की समस्या पर युवाओं को दिखाया वेब सीरीज का ट्रेलर

12 Aug 2025

Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पुलिस वैन से टकराकर कार में लगी आग, सात जवान समेत 14 लोग घायल

12 Aug 2025

Faridabad Fire: बीपीटीपी प्राइड पार्कलैंड सोसायटी में घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

12 Aug 2025

लुधियाना में पुलिस ने शहर में लगाए स्पेशल नाके

12 Aug 2025

होशियारपुर में सहायक लेबर कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे वकील, ढाई घंटे से दफ्तर में फंसे एएलसी

रायगढ़ में कई गांवों के ग्रामीणों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जेएसडब्ल्यू कंपनी के खिलाफ आंदोलन का किया आगाज

12 Aug 2025

Lakhimpur Kheri: संपूर्णानगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय के गूंजे नारे

12 Aug 2025

चरखी-दादरी में जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा में 200 स्कूली खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

12 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed