{"_id":"689b1815fa41a29fe60afb42","slug":"video-mandi-bjp-workers-took-to-the-streets-with-the-tricolour-in-jogindernagar-city-echoed-with-patriotic-slogans-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में तिरंगा लेकर सड़कों में उतरे भाजपाई, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में तिरंगा लेकर सड़कों में उतरे भाजपाई, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा शहर
79वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य को लेकर जोगिंद्रनगर में उत्साह तीन दिन पहले देखने को मिला है। देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा हाथों में लेकर भाजपाईयों ने शहर में रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। विधायक प्रकाश राणा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल व मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंजना शर्मा, जिला कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर की अगुवाई में मंगलवार दोपहर बाद निकाली गई। शहर की परिक्रमा करते हुए गांधी वाटिका में पहुंची तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ यह कार्यक्रम देश भर में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल और जिला कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय सकलानी ने कहा कि लडभड़ोल, चौंतड़ा के बाद जोगिंद्रनगर में तिरंगा रैली निकाली गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।