{"_id":"6afd259a5ffe689e6c072000","slug":"an-uncle-in-law-committed-a-lewd-act-against-an-8-year-old-innocent-girl-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4945863-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फूफा नहीं हैवान था वो: आठ साल की मासूम को टिक्की खिलाने का लालच देकर कमरे पर ले गया, कर डाली ये शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूफा नहीं हैवान था वो: आठ साल की मासूम को टिक्की खिलाने का लालच देकर कमरे पर ले गया, कर डाली ये शर्मनाक करतूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:41 AM IST
Link Copied
ग्वालियर शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां आठ साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही फूफा ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। आरोपी बच्ची को टिक्की खिलाने का लालच देकर अपने कमरे पर ले गया और वहां अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और चोट भी पहुंचाई। घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टिक्की खिलाने का लालच देकर बाइक पर बैठाया
पुलिस के मुताबिक घटना शाम करीब 4 बजे की है। आठ साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसका फूफा वहां पहुंचा। आरोपी ने बच्ची को टिक्की खिलाने का लालच दिया और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर अपने कमरे पर ले गया। आरोप है कि कमरे पर अकेला पाकर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया और चोट पहुंचाई।
घर पहुंचकर मां को बताई आपबीती
घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिजन घबरा गए। पिता के घर पहुंचने के बाद परिवार ने डायल-112 पर सूचना दी और पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया।
वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। वारदात के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि बालिका की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।