{"_id":"68456fa9e0e3fc4a4403de8c","slug":"a-huge-fire-broke-out-in-the-office-and-house-of-a-congress-leader-the-entire-family-came-out-of-the-house-goods-worth-lakhs-destroyed-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3037687-2025-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: कांग्रेस नेता के ऑफिस और मकान में लगी भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: कांग्रेस नेता के ऑफिस और मकान में लगी भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान, लाखों का सामान खाक
रविवार को कांग्रेस नेता के ऑफिस और मकान में अचानक लग गई। इस आग में दो बाइक एक इलेक्ट्रिक कार सहित लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार के पास स्थित जासूसों की गली की है। गनीमत रही कि आग लगते ही पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। तत्काल आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता गाड़ियों के साथ मौके पहुंचा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ऑफिस व मकान में लगी आग पर दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।आग का करण बिजली के मीटर में शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।
ग्वालियर के महाराज बाड़ा चावड़ी बाजार स्थित जासूसों की गली में रहने वाले कांग्रेस नेता रमेश चौरसिया के ऑफिस और मकान में रविवार भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि ऑफिस और मकान के पहली मंजिल में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस आग में दो बाइक और एक इलेक्ट्रिक कार भी जलकर राख हो गई है। आग मकान में लगे बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगना बताई जा रही है। जिस समय आग लगी थी, घर की दूसरी मंजिल पर कांग्रेस नेता के परिवार के चार सदस्य मौजूद थे, लेकिन समय रहते हुए घर से बाहर निकल आए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि चावड़ी बाजार के पास एक मकान और ऑफिस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से चार गाड़ियां मौके पर पहुंचाई थी। जहां दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते लगी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।