फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Minor son shoots shopkeeper to avenge his father's insult

Gwalior News: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए नाबालिग बेटे ने दुकानदार को मारी गोली, CCTV फुटेज से पकड़ाया

Sun, 08 Jun 2025 07:51 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

ग्वालियर में इलेक्ट्रीशियन को गोली मारने की घटना में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी नाबालिग था, जिसने पिता के अपमान से आहत होकर फायरिंग की। सीसीटीवी से पहचान के बाद पिता-पुत्र गिरफ्तार हुए। झगड़ा दुकान के बाहर ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ था। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Minor son shoots shopkeeper to avenge his father's insult
आरोपी

विस्तार

ग्वालियर में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बैठे इलेक्ट्रीशियन को अज्ञात युवक द्वारा गोली मार कर घायल करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पिता के अपमान से आहत होकर उसके नाबालिग बेटे ने ही इस गोलीकांड को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में बेटा गोली मारकर भागते हुए दिखा था, जिस पर पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गोली इलेक्ट्रीशियन के पैर में लगी थी जिसके बाद उसे जेएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मासूम को 20 रुपए का लालच देकर उतारा था मौत के घाट, दो आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन


घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका स्थित पुरानी पुलिस चौकी के सामने की है, जहां प्रभु जी हार्डवेयर और इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर रवि राठौर बैठा हुआ था। तभी मुंह बांधकर आए अज्ञात युवक ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी और आरोपी मौके से भाग निकला था। फायरिंग की इस घटना में रवि राठौर के पैर में गोली लगी थी और उसे स्थानीय आसपास के लोगों ने तत्काल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमीनी विवाद में 55 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, खेत की नपाई को लेकर हुए झगड़े में मारी ईंट

घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जब जांच-पड़ताल की गई तो घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी मुंह बांधकर भागता हुआ दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और आरोपी के घर पहुंची। पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी के पिता राजेंद्र सिंह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के बाहर अपनी ऑटो खड़ा करते थे। इसी ऑटो को खड़ा करने को लेकर दिन में रवि राठौर की उनसे कहा सुनी हुई थी और जब राजेंद्र के नाबालिग बेटे को घटना की जानकारी हुई तो वह देसी तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा और रवि राठौर को गोली मार दी। फिलहाल दोनों पिता पुत्र पुलिस की हिरासत में है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed