फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 41 CMHOs and civil surgeons of Madhya Pradesh changed, CMHO Dr. Prabhakar Tiwari, who was posted in Bh

Bhopal: मध्य प्रदेश के 41 CMHO और सिविल सर्जन बदले, 5 साल से भोपाल में जमे CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाया

Sun, 08 Jun 2025 08:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 08 Jun 2025 08:12 PM IST
सार

भोपाल सहित प्रदेश के 41 सीएमएचओ और सिविल सर्जन के पदों पर बदलाव किए हैं। डॉ. प्रभाकर तिवारी, जो 5 वर्षों से भोपाल के सीएमएचओ थे, को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. मनीष शर्मा को भोपाल का नया सीएमएचओ नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: 41 CMHOs and civil surgeons of Madhya Pradesh changed, CMHO Dr. Prabhakar Tiwari, who was posted in Bh
स्वास्थ्य संचालनालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल सहित प्रदेश के 41 सीएमएचओ और सिविल सर्जन के पदों पर बदलाव किए हैं। डॉ. प्रभाकर तिवारी, जो 5 वर्षों से भोपाल के सीएमएचओ थे, को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. मनीष शर्मा को भोपाल का नया सीएमएचओ नियुक्त किया गया है, जो ग्वालियर में उप संचालक के रूप में पदस्थ थे। डॉ. मनोज हुरमाडे को भोपाल से बैतूल भेजा गया है, और डॉ. दिनेश खत्री को रायसेन से राजगढ़ भेजा गया है। अन्य जिलों में भी कई सीएमओ और सिविल सर्जन के तबादले हुए हैं, जिनमें इंदौर, सिवनी, धार, छतरपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर और राजगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन



भोपाल और इंदौर में नए CMHO मिले
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पांच साल से जमे भोपाल CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाकर उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भेजा गया है। उनकी जगह डॉ. मनीष शर्मा को भोपाल का नया CMHO नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा वर्तमान में ग्वालियर में उप संचालक के रूप में कार्यरत थे और क्षयरोग विशेषज्ञ हैं। इसी तरह इंदौर सहित अन्य जिलों में भी नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल में यूनानी डॉक्टर चला रहा था अवैध क्लीनिक, CMHO की टीम ने किया सील, कई संचलक क्लीनिक छोड़ भागे
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों के हुए तबादले

डॉ. राजेश कुमार अठ्या – CMHO दमोह
डॉ. राज सिंह ठाकुर – CMHO कटनी
डॉ. भरत कुमार खटीक – जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कटनी
डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी – प्रभारी, CMHO पन्ना
डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे – प्रभारी, CMHO बैतूल
डॉ. दिनेश खत्री – शल्यक्रिया विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय राजगढ़
डॉ. हरिनारायण मांड्रे – प्रभारी, CMHO रायसेन
डॉ. बी. के. वर्मा – प्रभारी, CMHO दतिया
डॉ. दर्पण टोके – प्रभारी, सिविल सर्जन, बुरहानपुर
डॉ. प्रदीप मोजेश – मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, बुरहानपुर
डॉ. वी. एस. चंदेल – प्रभारी, CMHO उमरिया
डॉ. शोभाराम रोशन – संयुक्त संचालक, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, सागर
डॉ. धरित्री जे. मोहंती – CMHO मंडला
डॉ. पवन जैन – प्रभारी संचालक, राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर
डॉ. एम. के. जोशी – संयुक्त संचालक, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, उज्जैन
डॉ. जितेन्द्र राजपूत – जिला स्वास्थ्य अधिकारी, उज्जैन
डॉ. राजेश सिसोदिया – जिला चिकित्सालय, हरदा
डॉ. किरण वाडिवा – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल
डॉ. भूरे सिंह सैत्या – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक, ग्वालियर
डॉ. पवन शर्मा – शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय ग्वालियर
डॉ. नीरज कुमार – शल्यक्रिया विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय भिंड
डॉ. अलका त्रिवेदी – प्रभारी, CMHO अशोकनगर
डॉ. के. सी. सरोत – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल
डॉ. माधव हसानी – प्रभारी, CMHO इंदौर
डॉ. राष्ट्रेन्द्र कुमार खाड्योत – प्रभारी, CMHO नीमच
डॉ. रामहित कुमार – जिला स्वास्थ्य अधिकारी, विदिशा
डॉ. मनीष शर्मा – CMHO भोपाल
डॉ. प्रभाकर तिवारी – वरिष्ठ संयुक्त संचालक, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल
डॉ. दिनेश देहलवार – प्रभारी, CMHO मालवा
डॉ. राजेश गुप्ता – जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी, बड़वानी
डॉ. मनोज कौरव – DHO, ग्वालियर
डॉ. नरसिंह गेहलोत – CMHO नर्मदापुरम
डॉ. सनेराम परस्ते – प्रभारी, सिविल सर्जन, अनूपपुर
डॉ. अनिल झामनानी – प्रभारी, CMHO निवाड़ी
डॉ. रामकुमार गुप्ता – CMHO ग्वालियर
डॉ. प्रदीप कुमार जैन – शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय ग्वालियर
डॉ. यशपाल सिंह – प्रभारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, रायसेन
डॉ. मुकेश जैन – शल्यक्रिया विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय दमोह
डॉ. एस. के. त्रिपाठी – प्रभारी, CMHO पन्ना
डॉ. राजेश परिहार – जिला परिवार कल्याण अधिकारी, बैतूल
डॉ. सुशीला यादव – चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय सागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed