{"_id":"68dd34a5b1875779a607a169","slug":"lakhs-looted-by-taking-a-woman-hostage-in-kukshi-dhar-dhar-news-c-1-1-noi1401-3470108-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News: महिला को बंधक बनाकर पहले पीटा, फिर 10 तोला सोना और एक लाख नगद लूटकर ले गए तीन बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: महिला को बंधक बनाकर पहले पीटा, फिर 10 तोला सोना और एक लाख नगद लूटकर ले गए तीन बदमाश
धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में ग्राम कापसी में बीती रात एक किसान-शिक्षक परिवार के घर में सनसनीखेज लूट की वारदात हुई। इसमें तीन बदमाश घर में मौजूद महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपए कीमती सोने के जेवरात और एक लाख नगद रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे परिवार के ज्यादातर सदस्य मंदिर दर्शन आरती करने गए थे, उसी दौरान घर में घुसे तीन अज्ञात बदमाशों ने घर पर मौजूद बुजुर्ग और महिला को बंधक बना लिया। लुटेरों ने महिला पर पेचकस और हथौड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकाते हुए अलमारी का ताला तोड़ दिया। वारदात के दौरान बदमाश करीब 10 तोला सोने के आभूषण और 1 लाख नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कुक्षी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं ASP धार विजय डावर का कहना है कि बंधक बनाकर लूट करने वाले आरोपियों की तलाश तेज़ी से की जा रही है। पुलिस द्वारा डॉग स्क्वॉड सहित अन्य साधनों से भी जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।