फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   school van got stuck in the railway underpass on Madki Road the children were rescued with the help of locals

देवास: सिविल लाइन अंडरब्रिज में फंसी स्कूली मैजिक, 7-8 बच्चों को छत पर बैठकर बचानी पड़ी जान; Video वायरल

Tue, 25 Aug 2026 03:10 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 03:10 PM IST
school van got stuck in the railway underpass on Madki Road the children were rescued with the help of locals
देर रात हुई तेज बारिश के बाद शहर के सिविल लाइन स्थित अंडरब्रिज में भारी जलभराव हो गया। मंगलवार सुबह इसी पानी से होकर गुजर रही एक स्कूली मैजिक वाहन अचानक बीच रास्ते में फंस गई। वाहन में करीब 7 से 8 स्कूली बच्चे सवार थे। मैजिक के पानी में फंसते ही बच्चों में घबराहट फैल गई। पानी बढ़ता देख कुछ बच्चे सुरक्षा के लिए वाहन की छत पर जा बैठे। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता राहुल पवार सहित आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए। अंडरब्रिज में काफी अधिक पानी जमा होने के कारण राहत कार्य में भी परेशानी आई। करीब एक घंटे तक मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चों को जलभराव वाले हिस्से से बाहर निकाला। बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद रस्सी की मदद से स्कूली मैजिक वाहन को भी पानी से बाहर खींचा गया।

बारिश के चलते जल भराव के चलते हुई स्थिति उत्पन्न
बताया जा रहा है कि देर रात हुई तेज बारिश के कारण सिविल लाइन अंडरब्रिज में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। सुबह से ही अंडरब्रिज में जलभराव के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके बावजूद स्कूली मैजिक चालक वाहन लेकर अंडरब्रिज से गुजरने लगा। कुछ दूरी तक वाहन पानी में आगे बढ़ा, लेकिन अचानक गहरे पानी में फंस गया। इसके बाद वाहन को आगे निकालना मुश्किल हो गया।

पढ़ें:  शिवभक्ति में डूबा सीहोर, लाखों की भीड़ के बीच निकली कांवड़; प्रदीप मिश्रा संग 11 किमी चले हजारों कांवड़िए

मैजिक के पानी में फंसने के बाद बच्चों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पानी का स्तर बढ़ता देखकर कुछ बच्चे वाहन की छत पर चढ़ गए और मदद का इंतजार करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्थिति को समझते हुए राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की सक्रियता से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पानी की निकासी नहीं होने से हो रहा जलभराव
घटना के बाद अंडरब्रिज की जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान यहां हर साल जलभराव की स्थिति बनती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए हैं। यदि बच्चों को समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अंडरब्रिज में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। साथ ही तेज बारिश के दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और जलभराव होने पर वाहनों की आवाजाही तत्काल रोकी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर में चीनी लदे ट्रक और स्कूल बस में आमने-सामने टक्कर, बच्चों को मालूमी चोटें

25 Aug 2026

फतेहाबाद में पुलिस के पहरे में फिर उठा कचरा, कर्मचारियों ने जेसीबी का शीशा तोड़ा

25 Aug 2026

ममदोट में पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी कैंसर से मां को नहीं बचा सकी बेटी

धारकलां आईटीआई का तीन बार उद्घाटन फिर भी नहीं शुरू हुई पढ़ाई

कुरुक्षेत्र में आधी रात को सफाई कर्मचारी व प्रशासन हुआ आमने-सामने

25 Aug 2026
विज्ञापन

सावन के अंतिम मंगलवार को देवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे भोले बाबा के साथ हनुमान के जयकारे

25 Aug 2026

MP: कर्नाटक एक्सप्रेस में यात्री का बैग उड़ाने वाला गिरफ्तार, जीआरपी ने बरामद किए लाखों के मोबाइल-आईपैड

25 Aug 2026
विज्ञापन

MP: झाबुआ में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश नाकाम, प्रलोभन देकर बना रहे थे दबाव; दो गिरफ्तार

25 Aug 2026

Ujjain: श्रावण शुक्ल त्रयोदशी पर बाबा महाकाल का भांग से शृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

25 Aug 2026

लखनऊ: रात तीन बजे गोमती नगर के बहुमंजिली इमारत में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड

25 Aug 2026

चोपन में बारिश के बीच निकली भव्य कांवड़ यात्रा, VIDEO

25 Aug 2026

सिंदूरटिका से जल लेकर अजीरेश्वर धाम पहुंचे श्रद्धालु, VIDEO

25 Aug 2026

यूपी विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे कांग्रेसजन, VIDEO

25 Aug 2026

कलेक्ट्रेट पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

25 Aug 2026

कटान पीड़ितों को मुआवजे की मांग को लेकर झुन्नू सिंह ने शुरू किया आमरण अनशन; VIDEO

25 Aug 2026

हाईवे पर कार में लगी आग, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र; VIDEO

25 Aug 2026

सावन के अंतिम सोमवार को लहुरीकाशी में शिवभक्ति का दिखा ज्वार, 3.71 लाख ने किया जलाभिषेक; VIDEO

25 Aug 2026

भ्रष्टाचार व पीएफ घोटाले के खिलाफ सभासदों का क्रमिक अनशन 8वें दिन भी जारी, VIDEO

25 Aug 2026

पांच खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन, VIDEO

25 Aug 2026

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, दो स्थानों पर आयोजन; VIDEO

25 Aug 2026

गंगा में घटाव, लेकिन तटवर्ती इलाकों में बरकरार दुश्वारियां; VIDEO

25 Aug 2026

1.17 करोड़ से बन रहे नाले से लोगों को जलजमाव से मिलेगा निजात, VIDEO

25 Aug 2026

सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा, नम आंखों से अंतिम विदाई; VIDEO

25 Aug 2026

तेज बारिश से राजकुमारी नगर जलमग्न, घरों में घुसा पानी; VIDEO

25 Aug 2026

राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

25 Aug 2026

पुराने चिकित्सालय में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को अनशन पर बैठे लोग, VIDEO

25 Aug 2026

गाजियाबाद में पुलिस ने पकड़ा 150 किलो से अधिक मादक पदार्थ; पांच तस्कर भी गिरफ्तार

25 Aug 2026

VIDEO: चंपावत की 12 हजार महिलाओं को मिलेगा स्थायी आजीविका का सहारा

24 Aug 2026

VIDEO: पीजी कॉलेज लोहाघाट में एबीवीपी और छात्रसंघ का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा

24 Aug 2026

VIDEO: कुमौड़ में लखिया का आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ी आस्था की भीड़

24 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed