फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas: Jitu Patwari Meets Family of Satya Niketan Accident Victim, Raises Questions on Education System

देवास: सत्य निकेतन हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Thu, 10 Sep 2026 10:57 AM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 10:57 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दिल्ली हादसे में जान गंवाने वाले देवास के अर्पित जाज के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ढांढस बंधाते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा व हॉस्टल व्यवस्था होती तो शायद अर्पित को दिल्ली नहीं जाना पड़ता।

विज्ञापन
Dewas: Jitu Patwari Meets Family of Satya Niketan Accident Victim, Raises Questions on Education System
अर्पित के परिजनों से मिलने पहुंचे जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार रात दिल्ली के सत्य निकेतन की घटना में जान गंवाने वाले देवास के छात्र अर्पित जाज के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। पटवारी ने अर्पित के पिता भूपेंद्र जाज और मां से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार के साथ खड़ी है।

विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि हमारी गलतियों के कारण एक बेटा मौत के मुंह में चला गया। अगर प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पर्याप्त हॉस्टल की सुविधा होती तो अर्पित को पढ़ाई के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ता। उन्होंने कहा कि देश में स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल की स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसी तरह की परिस्थितियों के कारण कटनी और देवास के बेटों की जान गई है। पटवारी ने इन घटनाओं के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में गंभीरता से विचार करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर में शराब से हुई मौतों को लेकर भी पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। पटवारी ने दावा किया कि सागर में शराब से हुई मौतों का आंकड़ा 100 से ज्यादा है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि एसपी, कलेक्टर और जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जहरीली शराब के कारोबार के पीछे भाजपा से जुड़े लोग हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। पटवारी ने कहा कि प्रदेश का हर जिला अवैध शराब के कारोबार से प्रभावित है। उन्होंने आबकारी मंत्री को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को पूरे मामले में जवाब देना चाहिए। प्रदेश की जनता सब देख और समझ रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed