{"_id":"67d4fd3b99e55c4aaa038635","slug":"sarpanch-and-his-family-were-attacked-with-axes-and-sticks-damoh-news-c-1-1-noi1223-2726106-2025-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: होली पर शराब पीने से मना करने पर सरपंच और परिजनों पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: होली पर शराब पीने से मना करने पर सरपंच और परिजनों पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी गांव में होली के दिन शराब पीने से मना करने पर गांव के कुछ युवकों ने सरपंच सहित उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। वहीं, होली की रात जिले भर में 20 से अधिक विवाद हुए, जिनमें घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पलंग भी कम पड़ गए।
घायल सरपंच जालम सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव के ही कुछ युवक उनके घर के बाहर शराब पी रहे थे। उन्होंने युवकों को मना किया और घर जाने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर शराब पी रहे युवकों ने उन पर तलवार और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। विवाद की जानकारी लगने पर उनके भतीजे पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। सभी घायलों का दमोह जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुरानी रंजिश भी चल रही
घायल भतीजे गब्बर सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव के ही मनोज राठौर, कपिल राठौर और अन्य लोगों के साथ उनकी शराबखोरी को लेकर पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार शाम उनके घर के बाहर ये लोग शराब पीकर गाली-गलौच कर रहे थे। मना किया गया तो उन्होंने तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
होली की रात बढ़े विवाद
होली की रात जिले भर के थाना क्षेत्रों में कई विवाद हुए। इनमें से कई शराबखोरी को लेकर हुए, जिनमें 25 से अधिक घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पलंग कम पड़ गए और कई घायलों को जमीन पर लेटाकर इलाज करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।