{"_id":"67d4e9694593ce8918038dc4","slug":"mp-weather-temperatures-reach-close-to-40-on-holi-heatwave-alert-for-4-days-in-march-indore-ujjain-gwalio-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: प्रदेश में गर्मी लोगों को कर रही परेशान,39.8 डिग्री पहुंचा दिन का पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: प्रदेश में गर्मी लोगों को कर रही परेशान,39.8 डिग्री पहुंचा दिन का पारा,मार्च में 4 दिन लू का अलर्ट
Sat, 15 Mar 2025 09:07 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:07 PM IST
सार
Mp Weather: मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। होली के दिन 40 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने मार्च महीने में चार दिन लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है मार्च महीने में ही 40 के करीब तापमान दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के नर्मदापुरम का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मार्च के आखिरी 15 दिनों में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। 4 दिन तक लू चलने का भी अलर्ट है। वहीं, अप्रैल-मई में 20 दिन हीट वेव चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेगा।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
नर्मदापुरम 39.8
खजुराहो 39.6
मंडला 39.3
दमोह 39.0
रतलाम 39
तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि मार्च में बारिश के सामान्य से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मार्च से ही हीट वेव यानी लू भी चलेगी। 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, इससे पहले ही खजुराहो, नर्मदापुरम, रतलाम, मंडला समेत कई शहरों में पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया।
यह भी पढ़ेे-मोहन सरकार के मंत्री शाह को 3 दिन मे जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर किया पोस्ट,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
जानें कब होता है हीट वेव का असर
मौसम विभाग के अनुसार सामान्यत: दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। चूंकि, प्रदेश में अभी पारा 39 डिग्री तक आ चुका है। कई शहरों में तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अगले सप्ताह में प्रदेश में लू चलने लगेगी। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
यह भी पढ़ें-मंडला नक्सली एनकाउंटर को पटवारी ने कहा फेक, सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग,आदिवासी समाज में नाराजगी
ऐसा रहेगा मार्च का दूसरा पखवाड़ा
15 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक रह सकता है। जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में रीवा और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में दिन में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है।