फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: This time the cleanliness survey in Indore was six months late, the team had come in August last year

Indore: इंदौर में इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण छह माह लेट, पिछले साल अगस्त में आई थी टीम

Sat, 15 Mar 2025 08:51 AM IST
indore Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Mar 2025 08:51 AM IST
सार

पहले 15 मार्च तक सर्वेक्षण टीम  आने के संकेत मिले थे, लेकिन अब मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंदौर में सर्वेक्षण हो सकता है। वैसे भी इस बार इंदौर को प्रीमियर लीग में रखा गया है। यहां इंदौर का मुकाबला सूरत और नवी मुबंई से है।

विज्ञापन
Indore: This time the cleanliness survey in Indore was six months late, the team had come in August last year
इंदौर मे सफाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात बार से लगातार सबसे साफ शहर का ताज बरकरार रखने वाले इंदौर को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण टीम लंबा इंतजार करवा रही है। चार माह से इंदौर में सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने तैयारी कर रखी है, लेकिन अभी तक दिल्ली से टीम नहीं आई। इस बार सर्वेक्षण छह माह लेट हो गया है। पिछले साल अगस्त माह में इंदौर में सर्वे हो चुका था और जनवरी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग भी घोषित हो चुकी थी, लेकिन इस बार अभी तक सर्वेक्षण ही नहीं हो पाया है। देश के दूसरे शहरों में आनलाइन फीडबैक शुरू हो चुका है, लेकिन टीम किसी भी शहर में अब तक नहीं जा पाई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आयोग के सदस्यों को पसंद आया इंदौर का स्वच्छता का माॅडल,बोले सोचा नहीं था कचरा भी सुंदर हो सकता है

विज्ञापन

पहले 15 मार्च तक सर्वेक्षण टीम  आने के संकेत मिले थे, लेकिन अब मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंदौर में सर्वेक्षण हो सकता है। वैसे भी इस बार इंदौर को प्रीमियर लीग में रखा गया है। यहां इंदौर का मुकाबला सूरत और नवी मुबंई से है। पिछले तीन वर्षों से कम से कम दो वर्षों में टाॅप थ्री में आने वाले शहरों को इसमे जगह मिली है। इंदौर सात बार से पहले स्थान पर है, इसलिए इंदौर को सबसे पहले शामिल किया गया। इंदौर के अलावा 11 अन्य शहर भी स्वच्छता सुपर लीग में स्थान पा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेयर पुष्य मित्र भार्गव को इस बार भी स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने का पूरा भरोसा है। उनका कहना है कि स्वच्छता का जनभागीदारी माॅडल इंदौर में सबसे मजबूत है। हमारी ताकत लोगों की जनभागीदारी है। लोग कचरा घरों और संस्थानों में संभालकर रखते है। उन्हें खुले में नहीं फेंकते।



सुबह आने वाले कचरा वाहनों में ही उसे डाला जाता है। इस कारण सड़कें व परिसर लंबे समय तक साफ रहते है। शहर जीरो डस्टबीन सिटी है। इस कारण कचरा खुले में नजर नहीं आता। देश के दूसरे शहरों में कचरे के ढेर कई जगह नजर आते है। इस बार शहर को सुंदर बनाने पर भी जोर दिया है। वाॅल पेटिंगों के अलावा शहर के उद्यानों में कचरे से सुंदर कलाकृतियां बनाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed