फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Tomato Prices Crash to Rs 3 per Kg, Farmers Face Heavy Losses

Indore News: टमाटर के दाम हुए औंधे मुंह गिरे! किसानों को बड़ा नुकसान

Sat, 15 Mar 2025 09:07 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 15 Mar 2025 09:07 AM IST
सार

Indore News: इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में टमाटर की भारी आवक के कारण कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। टमाटर के दाम मात्र 3 से 5 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Indore News Tomato Prices Crash to Rs 3 per Kg, Farmers Face Heavy Losses
बाजार में टमाटर खरीदती महिला। संवाद

विस्तार

इंदौर की देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी मंडी में इन दिनों टमाटर की भारी आवक हो रही है। रोजाना लगभग 6 से 7 हजार कैरेट टमाटर मंडी में पहुंच रहा है, जिससे टमाटर के दामों में तेजी से गिरावट आई है। वर्तमान में टमाटर की कीमत गुणवत्ता के आधार पर केवल 3 से 5 रुपए प्रति किलो तक रह गई है, जबकि प्रति कैरेट दर 50 से 80 रुपए तक पहुंच गई है। मंडी व्यापारियों के अनुसार, टमाटर के दामों में गिरावट का मुख्य कारण इसकी अधिक आवक के साथ-साथ केचअप फैक्टरियों द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही खरीदी भी है। इसके अलावा, अप्रैल-मई में महाराष्ट्र से नई फसल आने के बाद भी कीमतों में सुधार की संभावना कम बताई जा रही है।

विज्ञापन


किसान को लागत भी नहीं निकल रही 
खरगोन के किसान अशोक वर्मा, भूपेंद्र वर्मा और जीतू बागड़ी का कहना है कि मौजूदा दरों पर उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक कैरेट टमाटर की लागत 80 से 90 रुपए तक आती है, जिसमें तुड़ाई, गाड़ी भाड़ा, मजदूरी, बीज, खाद और दवाई का खर्च शामिल है। अभी प्रति कैरेट दर 50 से 80 रुपए तक पहुंच गई है। किसानों के पास टमाटर को खेतों में खराब होने से बचाने के लिए मंडी में बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सर्दियों में हरी सब्जियों की अधिक उपलब्धता के कारण टमाटर की मांग कम हो जाती है, जिससे इसके दाम गिर जाते हैं। गर्मियों में जब आवक घटकर 2 से 3 हजार कैरेट रह जाती है, तब टमाटर के दाम धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं। यही टमाटर बारिश और सर्दियों के मौसम में 1000 से 1200 रुपए प्रति कैरेट तक बिकता है।
विज्ञापन


टमाटर उगाने वाले किसान परेशान
टमाटर की फसल दो प्रकार से लगाई जाती है। पहली विधि में इसे जमीन पर सीधे बोया जाता है और दूसरी विधि में इसे तार और बांस-बल्लियों के सहारे बेल के रूप में चढ़ाया जाता है। जमीन पर लगाई गई टमाटर की फसल में लागत कम आती है, लेकिन यह टमाटर जल्दी खराब हो जाता है। इसके अलावा, स्टोरेज में भी इसे रखना मुश्किल होता है, जिससे इसकी मांग फिलहाल कम है। दूसरी ओर, तार-बांस-बल्लियों पर चढ़ाई गई बेल वाली टमाटर की फसल ज्यादा समय तक टिकती है, जिससे इसकी मांग अधिक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई से अक्टूबर तक टमाटर के दाम थे आसमान पर
व्यापारी विनोद भिलवारे और फारूक राइन ने बताया कि मई से अक्टूबर के बीच टमाटर की कीमतें 1500 से 2000 रुपए प्रति कैरेट तक पहुंच गई थीं। इसके बाद नवंबर-दिसंबर में ठंड शुरू होते ही भारी मात्रा में टमाटर की आवक होने लगी, जिससे दाम घटकर 500 से 700 रुपए प्रति कैरेट तक रह गए। अब मार्च में टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है और भाव औंधे मुंह गिरते हुए 50 से 80 रुपए प्रति कैरेट तक आ पहुंचे हैं। एक कैरेट में लगभग 25 किलो टमाटर होता है। इस तरह प्रति किलो टमाटर का दाम केवल 3 से 5 रुपए तक रह गया है। मौजूदा समय में रोजाना 6 से 7 हजार कैरेट टमाटर मंडी में पहुंच रहा है।


तीन तरह के लोकल टमाटर की आवक
व्यापारी फारूक राइन ने बताया कि इंदौर के आसपास के क्षेत्रों जैसे महेश्वर, मंडलेश्वर, खरगोन, राजगढ़-धार, सेंधवा के पास नागलवाड़ी, बलवाड़ी गांवों से बड़ी मात्रा में देसी, हाईब्रिड और हिम सोना किस्म के टमाटर की भारी आवक हो रही है। इस ठंडे मौसम में टोमेटो केचअप बनाने के लिए फैक्ट्री मालिक बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहे हैं, क्योंकि इस दौरान टमाटर काफी सस्ता हो जाता है। इसके अलावा, राजस्थान के भीलवाड़ा, जयपुर, चोमू, मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना और उत्तर प्रदेश के झांसी जैसे क्षेत्रों की मंडियों में भी इन क्षेत्रों से टमाटर की बड़ी मात्रा में आपूर्ति हो रही है। इसी कारण इंदौर की चोइथराम मंडी में टमाटर की खपत घट गई है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में उपजाया गया टमाटर स्थानीय स्तर पर ही खपाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed