Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh House Catches Fire After Refrigerator Blast at Midnight

दमोह में आधी रात को फटा फ्रिज: जोरदार धमाके के साथ मकान में लगी आग; पुलिस ने जान जोखिम में डाल सिलिंडर निकाला

Wed, 18 Nov 2026 12:35 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 12:35 PM IST
Damoh House Catches Fire After Refrigerator Blast at Midnight

शहर के महाकाली चौक के समीप बेदरान मस्जिद क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गहरी नींद में सो रहे ठाकुर परिवार के मकान में अचानक आग भड़क उठी। रात करीब दो बजे किचन में रखे फ्रिज में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज से परिवार की नींद खुली तो नीचे रसोई में आग की लपटें उठ रही थीं। कुछ ही देर में आग ने घर के सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई और सभी जान बचाकर घर से बाहर निकले।

फ्रिज में धमाके के बाद मकान में फैली आग
पीड़ित महिला आशा सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे वह पहली मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आई थीं। इसी दौरान उनकी नजर किचन में रखे फ्रिज पर पड़ी, जिसमें आग लगी हुई थी। इसी बीच फ्रिज में ब्लास्ट हो गया। उन्होंने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर जगाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सामान जलने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

ये भी पढ़ें- पहले सीएम हेल्पलाइन फिर थाने पहुंचा अजीब मामला: रात एक बजे थाने आ धमकी महिला, फरियाद ऐसी कि पुलिस भी हैरान

आग की लपटों के बीच से पुलिस ने बाहर निकाला गैस सिलिंडर
घटना की सूचना मिलते ही रात में गश्त कर रही कोतवाली पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। नाइट गश्त प्रभारी गोदन सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान सबसे बड़ा खतरा घर में रखा एलपीजी गैस सिलिंडर था। आग की लपटों के बीच पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की इस तत्परता से संभावित बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।

संकरी गली बनी चुनौती, मोहल्ले के लोगों ने भी संभाला मोर्चा
मकान घनी आबादी वाले क्षेत्र की संकरी गली में स्थित होने के कारण फायर ब्रिगेड का मौके तक पहुंचना मुश्किल हो गया। ऐसे हालात में पुलिसकर्मियों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग बुझाने की जिम्मेदारी संभाली। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंची और कोई जनहानि नहीं हुई।

टीवी, पंखा सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख
इस आग में ठाकुर परिवार का टीवी, पंखा सहित गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खराब हो गया। आग से परिवार को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। हालांकि, समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

मौके पर आग बुझाती दमकल की टीम
मौके पर आग बुझाती दमकल की टीम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

17 Nov 2026

मेरठ: श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाया, तिलक लगाकर किया पूजन

17 Nov 2026

शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी

17 Nov 2026

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में सभासदों का प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में देरी पर जताई नाराजगी

17 Nov 2026

मेरठ: स्मोकिंग से होने वाली बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया

17 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: शिव मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी

17 Nov 2026

मेरठ: निशुल्क नेत्र शिविर में 650 मरीजों की जांच, 220 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित

17 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: पीएनबी के प्रबंध निदेशक बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

17 Nov 2026

मेरठ: गोपाष्टमी पर किया गोवंश का पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

17 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर खराब पड़ी लाइटें, वाहन चालकों को होती परेशानी

17 Nov 2026

गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया मेले का भव्य शुभारंभ

17 Nov 2026

वीडियो: युवा महोत्सव में लोहाघाट के प्रतिभागियों का रहा दबदबा

17 Nov 2026

रूमा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रामादेवी चौराहा कराया गया खाली

17 Nov 2026

आइसा का सम्मेलन संपन्न: अंकिता भंडारी के माता पिता भी पहुंचे, हुए भावुक

17 Nov 2026

श्री राधा-कृष्ण गोशाला में 23 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा

17 Nov 2026

जिस राज्य की प्रजा प्रसन्न, वही राम राज्य : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

17 Nov 2026

गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

जमीन तकसीम की नकल देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

17 Nov 2026

सीहोर: बुधनी में गोदाम बना आग का गोला, बिजली उपकरण और प्लास्टिक का सामान जलकर खाक; लाखों की क्षति की आशंका

17 Nov 2026

खबर का असर: कांशीराम अस्पताल परिसर में लगाई गई लाइटें

17 Nov 2026

लखनऊ: ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराई बाइक, हादसे में लखनऊ के दो युवकों की मौत

17 Nov 2026

कानपुर: नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संभाला कार्यभार, कार्यालय का निरीक्षण कर जानी प्रगति

17 Nov 2026

जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा सिरसा

17 Nov 2026

जींद: खेत में सात साल के बच्चे से कुकर्म, पड़ोसी पर आरोप-परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

17 Nov 2026

हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, जोरदार धमाके में तीन मकान ढहे, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल

17 Nov 2026

कानपुर: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, खाली कराए गए आसपास के मकान

17 Nov 2026

कानपुर: स्केटिंग में दून इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

17 Nov 2026

देवास: खिलाड़ियों को सौगात, 9.44 करोड़ से बने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

17 Nov 2026

उमंग सिंघार का सरकार पर हमला: बोले- ओरछा और गांधी सागर में कैबिनेट करने से क्या होगा, युवाओं को नौकरी दो

17 Nov 2026

देवकी नंदन ठाकुर बोले- ईश निंदा कानून बनाए सरकार, सनातन बोर्ड का गठन हो

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed