{"_id":"66b9a8dcc35c19b4c80deb49","slug":"now-congress-leaders-have-no-entry-into-bjp-bjp-mp-vivek-bunty-sahu-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-1988340-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू का बड़ा बयान, सौसर में बोले- अब कांग्रेस नेताओं की BJP में नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू का बड़ा बयान, सौसर में बोले- अब कांग्रेस नेताओं की BJP में नो एंट्री
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने सौसर में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहा है नेताओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो नेता लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे, उनका हमें सम्मान करना है, लेकिन जब हम जीत गए, दिल्ली में हमारी सरकार बन गई तो अब कुछ कांग्रेस के नेता हमारी पार्टी में आना चाह रहे हैं। वह चिट्ठी लिखवा रहे हैं।
सांसद ने कहा कि चुनाव के पहले आप पार्टी में क्यों नहीं आए, पार्टी में दोगले लोगों की जरूरत नहीं है। बंटी साहू ने मंच से कहा कि लोकसभा चुनाव के समय आप कांग्रेस छोड़कर भाजपा में क्यों नहीं आये। इसके साथ ही सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि मेरा विरोध है ऐसे लोगों के खिलाफ जो सत्ता के कारण कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे है। विवेक बंटी साहू ने कहा कि अब सिर्फ उन भाजपाइयों की चलेगी जो 100% भाजपा में है, 50 पर्सेंट वालों की नहीं चलेगी। उन्होंने पूर्व प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना सहित मेयर विक्रम आहके को लेकर कहा कि ये वो नेता है जिन्होंने ऐसे समय में भाजपा ज्वाइन की, जब इन्हें यह नहीं मालूम था कि हम जीतेंगे की हारेंगे, लंबे समय कांग्रेस पार्टी में रहने के बाद यह नेता भाजपा में शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।