{"_id":"67f78228c0ba17c5f20e35db","slug":"family-uproar-over-death-of-young-man-due-to-current-in-dargah-e-hakimi-burhanpur-news-c-1-1-noi1224-2818998-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur: बोहरा समाज के धर्मस्थल दरगाह ए हकीमी में करंट लगने से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur: बोहरा समाज के धर्मस्थल दरगाह ए हकीमी में करंट लगने से युवक की मौत, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर नगर स्थित बोहरा समाज के दरगाह ए हकीमी परिसर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसे में मृत युवक दरगाह ए हकीमी का ही कर्मचारी बताया जा रहा है। जो रोजाना की तरह ही गुरुवार को भी अपने काम पर पहुंचा था, लेकिन वहां बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों ने दरगाह परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि युवक की मौत के बाद जिम्मेदारों ने उसे वहीं पर अकेला छोड़ दिया और दूर हो गए। इसके चलते मृतक के परिजनों ने जिम्मेदारों पर एफआईआर की भी मांग की है और फिलहाल दरगाह परिसर में परिजन का हंगामा जारी है।
बुरहानपुर नगर में गुरुवार दोपहर हुए एक हादसे में दरगाह ए हकीमी में काम करने वाले एक युवक आरिफ तड़वी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आक्रोशित होकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शव वहीं खड़ी वर्क एम्बुलेंस में रखकर प्रदर्शन शुरू कर हंगामा खड़ा कर दिया। मृतक आरिफ के परिजनों का आरोप था कि दगाह प्रबंधन की लापरवाही के चलते ही यह हादसा हुआ है। अब तक प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति उनसे सही से बात करने को भी तैयार नहीं है। इस पर मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिम्मदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। यही नहीं, उनका कहना है कि जब तक उन पर कार्यवाही नहीं होती, वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।