{"_id":"6aab973952740f866204878c","slug":"major-lokayukta-action-in-lanji-balaghat-early-morning-raid-on-the-residence-of-vilas-chaure-operator-of-matoshree-bus-service-balaghat-news-c-1-1-noi1553-4733740-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बालाघाट: मातोश्री बस सर्विस के संचालक विलास चौरे के घर सुबह-सुबह दबिश, लांजी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाघाट: मातोश्री बस सर्विस के संचालक विलास चौरे के घर सुबह-सुबह दबिश, लांजी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
बालाघाट जिले के लांजी नगर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त की टीम ने लांजी के नीमटोला क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध 'मातोश्री बस सर्विस' के संचालक विलास चौरे के निवास पर सुबह-सुबह छापा मारा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे लोकायुक्त पुलिस की गाड़ियां नीमटोला स्थित विलास चौरे के आवास पर पहुंचीं। अचानक हुई इस औचक कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र और व्यवसायियों में सनसनी फैल गई। टीम के सदस्यों ने तुरंत घर को अपने घेरे में ले लिया और भीतर मौजूद दस्तावेजों तथा अन्य वित्तीय रिकॉर्ड्स को खंगालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी गोपनीय शिकायत और आय से अधिक संपत्ति के मामले के आधार पर की जा रही है।
सहकारी समिति से भी जुड़ा है नाता
जांच के दायरे में आए विलास चौरे का प्रोफाइल काफी रसूखदार बताया जाता है। वे ट्रैवल्स व्यवसाय (मातोश्री बस सर्विस) के संचालन के साथ-साथ लांजी क्षेत्र की मनेरी सेवा सहकारी समिति में प्रभारी प्रबंधक सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, उनका कृषि यंत्रों से संबंधित बड़ा कारोबार भी है। लोकायुक्त की टीम इन सभी व्यवसायों और पदों पर रहते हुए अर्जित की गई संपत्तियों के तालमेल की बारीकी से जांच कर रही है।
दस्तावेजों के परीक्षण के बाद होगा बड़ा खुलासा
सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई खबर लिखे जाने तक लगातार जारी है। लोकायुक्त के अधिकारी घर के कोने-कोने की तलाशी ले रहे हैं और बैंक खातों, जमीन-जायदाद के कागजात तथा व्यापारिक लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक मीडिया से कोई औपचारिक जानकारी साझा नहीं की है। लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और दस्तावेजों के पूरी तरह खंगालने के बाद ही इस मामले में आधिकारिक तौर पर बड़ा खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।