{"_id":"69316eab92d64049280c6784","slug":"sensational-robbery-of-rs-20-lakh-in-broad-daylight-ig-arrives-to-investigate-ashoknagar-news-c-1-1-noi1454-3699170-2025-12-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से 20 लाख लूटे, नकाबपोशों ने कट्टा दिखाकर रोका, हवाई फायर कर डराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी से 20 लाख लूटे, नकाबपोशों ने कट्टा दिखाकर रोका, हवाई फायर कर डराया
अशोकनगर जिले में बुधवार दोपहर शाडोरा थाना क्षेत्र के नगऊखेड़ी गांव के पास रेलवे फाटक पर गल्ला व्यापारी से 20 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।
जानकारी के अनुसार, शाडोरा मंडी में गल्ला व्यापार करने वाले नीरज साहू ICICI बैंक अशोकनगर से 20 लाख रुपये निकालकर किसानों को भुगतान करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से जा रहे व्यापारी को चार नकाबपोश बदमाशों ने रास्ता रोककर कट्टा दिखाया, हवाई फायर किया और बंदूक की बट से हमला कर नकदी से भरा बैग लूट ले गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर रेंज के IG अरविंद सक्सेना मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की। IG ने शाडोरा मंडी तक के रास्ते का निरीक्षण किया अशोकनगर ICICI बैंक जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे और बैंक स्टाफ से भी चर्चा की। पुलिस ने लुटेरों के भागने के संभावित रूट की जांच शुरू कर दी है।
मामले के खुलासे के लिए छह विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।