{"_id":"6a959bf2c8abc2b6930b3b19","slug":"head-on-collision-between-two-motorcycles-4-dead-including-three-from-the-same-family-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-4672190-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोकनगर हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों की मौत; इनमें तीन एक ही परिवार के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोकनगर हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों की मौत; इनमें तीन एक ही परिवार के
Mon, 31 Aug 2026 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:21 PM IST
सार
अशोकनगर जिले के आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के शिवराज, उनकी पत्नी धनकुबेर और सात वर्षीय बेटे कल्ला सहित बालवीर अहिरवार शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अशोकनगर में चार लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अशोकनगर जिले में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। आरोन रोड पर तौकली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खैजरा खुर्द निवासी 35 वर्षीय शिवराज अपनी पत्नी धनकुबेर और सात वर्षीय बेटे कल्ला के साथ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक तौकली गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवराज, उनकी पत्नी धनकुबेर और सात वर्षीय बेटे कल्ला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर 52 वर्षीय बालवीर अहिरवार, उनकी पत्नी गुड्डी बाई और दामाद संतोष सवार थे। हादसे में बालवीर अहिरवार की भी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गुड्डी बाई और दामाद संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- किशोरी की संदिग्ध मौत: झाड़ियों में पड़ा था शव, गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका; प्रेमी पर शक
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं चारों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक ही हादसे में चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। खासतौर पर शिवराज के परिवार में पति-पत्नी और मासूम बेटे की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर बताई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

