{"_id":"679ae78d9b15db8e4403482d","slug":"female-teacher-got-angry-when-student-did-not-bring-notebook-then-did-this-incident-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2573126-2025-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: छात्रा के नोटबुक न लाने पर तमतमा गई महिला शिक्षिका, फिर कर दिया ये कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: छात्रा के नोटबुक न लाने पर तमतमा गई महिला शिक्षिका, फिर कर दिया ये कांड
स्कूल में नोटबुक लेकर न जाने जैसी छोटी सी बात को लेकर छात्रा के साथ बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय अशोकनगर पर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित छात्रा गंभीर हालात में जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराई गई है, जहां उसका इलाज जारी है।
वहीं परिजनों ने मामले की शिकायत देहात थाने में की है। मामले की जानकारी लगने पर डीईओ और डीपीसी भी मौके पर पहुंच गए। जिस स्कूल में शिक्षिका द्वारा छात्रा के साथ मारपीट की गई है, उस स्कूल की मान्यता कलेक्टर द्वारा पहले ही रद्द की गई थी। बावजूद स्कूल संचालित हो रहा है।
दरअसल, अशोकनगर के थूबोन रोड पर भारतीयम पब्लिक स्कूल स्थित है। यहां पढ़ने वाली कक्षा 8 की छात्रा खुश्बू केवट को नोटबुक न लाने की बात पर शिक्षिका परी शर्मा ने इतनी बेरहमी से पीटा कि छात्रा अचेत हो गई। बाद में छात्रा को परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां आईसीयू वार्ड में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पिटाई से छात्रा की स्मरण शक्ति कमजोर हो गई है। छात्रा से पिटाई के मामले की शिकायत परिजनों द्वारा देहात थाने में भी की गई है। वहीं जानकारी लगने पर जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी भी पहले छात्रा का हालचाल जाने अस्पताल पहुंचे और उसके बाद संबंधित स्कूल भी गए और स्कूल संचालक को लताड़ लगाई गई। फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।