{"_id":"690a31ab27b5cdc1b0070c49","slug":"a-night-of-terror-in-ashoknagar-former-sarpanchs-house-robbed-30-tolas-of-gold-and-lakhs-of-rupees-in-cash-looted-ashoknagar-news-c-1-1-noi1454-3593426-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"AshokNagar News: अशोकनगर में दहशत की रात, पूर्व सरपंच के घर डकैती, 30 तोला सोना और लाखों की नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AshokNagar News: अशोकनगर में दहशत की रात, पूर्व सरपंच के घर डकैती, 30 तोला सोना और लाखों की नकदी लूटी
अशोकनगर जिले के शाढोरा थाना क्षेत्र में डकैतों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। खेजरा अटारी गांव में पूर्व सरपंच महेंद्र यादव के घर छह अज्ञात डकैत छत के सहारे घुसे और करीब 30 तोला सोना व ढाई लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान डकैतों ने पति-पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। पेचकस और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं।
डकैतों ने दंपत्ति को बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वे शोर न मचा सकें। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने पीड़ितों से मिली जानकारी के आधार पर डकैतों की तलाश शुरू कर दी है। हुलिये और बोली के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिशें जारी हैं।
पहले निगरानी फिर वारदात
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि डकैतों ने पहले से घर की निगरानी की थी और पूरी तैयारी के साथ आए थे। फिलहाल क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।