{"_id":"6909c8053b361d70bb0f0c6c","slug":"indore-news-woman-fir-in-khajrana-against-husband-for-triple-talaq-halala-dowry-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पहले तीन तलाक, फिर हलाला का 'खेल', पति-सास की साजिश में फंसी महिला, FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पहले तीन तलाक, फिर हलाला का 'खेल', पति-सास की साजिश में फंसी महिला, FIR दर्ज
Tue, 04 Nov 2025 03:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:01 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के खजराना में एक 29 वर्षीय महिला ने अपने पति वसीम पठान और सास पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, तीन तलाक देने और अनुबंध पर हलाला कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला अपराध
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने न केवल उसे तीन तलाक दिया, बल्कि वापस साथ रखने के वादे पर एक रिश्तेदार से अनुबंध के तहत हलाला भी कराया, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी पति और सास को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें...
Indore: यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी, कई लोगों की गई जान, आखिर कैसे हुआ हादसा? Amar Ujala
दहेज के लिए कर रहे थे परेशान
खजराना पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि साल 2010 में उसकी शादी वसीम कल्लू पठान से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही पति वसीम और सास गुड्डो बी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना था कि तीन बच्चे हो गए हैं और अब परिवार का गुजारा नहीं चलता, इसलिए वह अपने मायके से मदद लेकर आए। जब महिला ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
मारपीट कर घर से निकाला
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2024 में पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। आरोपी ने इसकी बाकायदा लिखा-पढ़ी भी कराई और कागज अपने पास रख लिए।
500 रुपए के स्टाम्प पर कराया हलाला
महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग नहीं रहना चाहती थी। उसने परिवार के माध्यम से वसीम से बात की, तो वसीम ने वापस साथ रखने के लिए एक शर्त रख दी। शर्त के मुताबिक, महिला को वसीम के एक रिश्तेदार के साथ हलाला करना पड़ेगा। दिसंबर 2025 में वसीम के रिश्तेदार सईद पुत्र शहजाद के साथ 500 रुपए के स्टाम्प पर हलाला के पेपर तैयार कराए गए।
वादा तोड़, दो बच्चे भी छीने
महिला का आरोप है कि हलाला की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पति वसीम ने उसे अपने साथ नहीं रखा और वादा तोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि तब से वह सईद के साथ ही रहने को मजबूर है। पति को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। वसीम ने दो बच्चों को भी अपने पास रख लिया है, जबकि एक बेटा पीड़िता के साथ रह रहा है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।