{"_id":"6aad17e8ddd22d9ee00f28a5","slug":"video-video-vaya-parathashhanae-para-saema-yaga-oura-bhapathara-yathava-ka-bthaka-bna-karayayajana-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वायु प्रदूषण पर सीएम योगी और भूपेंद्र यादव की बैठक, बनी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वायु प्रदूषण पर सीएम योगी और भूपेंद्र यादव की बैठक, बनी कार्ययोजना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की बैठक में दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधारने के उपायों पर चर्चा हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों और उनकी रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई।
भूपेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले वर्षों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया और प्रदेश ने निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत देश के 130 शहरों में कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ को पहला स्थान मिला है।
बैठक में एनसीआर से जुड़े उत्तर प्रदेश के आठ बड़े शहरों में वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर चर्चा हुई। इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने, सड़क एवं निर्माण कार्यों से होने वाले धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों पर भी विचार किया गया।
इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स तथा कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार भी एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्यवार कार्ययोजनाओं और उनके जमीनी क्रियान्वयन पर जोर दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।