{"_id":"6ab248ab3fd312b1b80c6221","slug":"video-video-vatana-sabthha-samasayao-ka-lkara-ika-garadana-ma-paratharashana-b-pakasa-karamacaraya-na-sapa-janiapana-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर इको गार्डन में प्रदर्शन, बी-पैक्स कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर इको गार्डन में प्रदर्शन, बी-पैक्स कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
इको गार्डन में साधन समिति सचिव परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से बी-पैक्स में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। संगठन ने आयुक्त एवं निबंधक (सहकारिता) को ज्ञापन सौंपकर कैडर सचिवों, प्रभारी/नॉन कैडर सचिवों, आंकिकों, लिपिकों, विक्रेताओं, सहयोगियों और चौकीदारों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
बी-पैक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर सिंह चौहान ने बताया कि लंबे समय से वेतन लंबित होने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राजकीय सहायता के माध्यम से अन्य विभागों की तर्ज पर समान वेतनमान और सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
संगठन ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की घोषणा की है। इसके तहत 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 नवंबर 2026 तक पूर्ण हड़ताल और तालाबंदी की चेतावनी दी गई है। संगठन ने अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।