फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegation of pharma student's abduction, FIR against three

Lucknow News: फार्मा छात्र के अपहरण का आरोप, तीन के खिलाफ एफआईआर

Wed, 23 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 23 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Allegation of pharma student's abduction, FIR against three
लखनऊ। मिर्जापुर के बीरशाहपुर निवासी सबिता सिंह ने तीन लोगों पर अपने 29 वर्षीय बेटे और बीफार्मा छात्र परीक्षित सिंह के अपहरण का आरोप लगाया है। सैरपुर पुलिस ने 20 सितंबर को सुजीत यादव, रवि यादव और कन्हैया लाल के खिलाफ अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सबिता के मुताबिक, परीक्षित सैरपुर स्थित हॉस्टल में रहता था। 28 दिसंबर 2025 को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। आठ जनवरी को इंदिरानगर के सर्वोदय नगर निवासी उनके बहनोई रवि कुमार सिंह ने सैरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सबिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी मिली कि परीक्षित का मोबाइल बस्ती के परशुरामपुर निवासी सुजीत यादव और रवि यादव और गोंडा के नवाबगंज निवासी कन्हैया लाल चला रहे हैं। इस आधार पर उन्होंने तीनों पर बेटे का अपहरण कर उसे छिपाकर रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूछताछ में बोले आरोपी- छात्र ने ऑनलाइन बेचा था मोबाइल
सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि सर्विलांस के जरिये पुलिस की दो टीमों ने तीनों आरोपियों से संपर्क कर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि तीनों साथ रहते हैं। परीक्षित ने कुछ माह पहले अपना मोबाइल ऑनलाइन उन्हें बेच दिया था, इसलिए वे उसका इस्तेमाल कर रहे थे। छात्र कहां है, इसकी जानकारी होने से उन्होंने इन्कार किया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस छात्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed