{"_id":"6ab2ee49805a2901c005fa0a","slug":"uproar-at-lohia-hospital-over-the-beating-of-sanitation-workers-who-reported-the-discovery-of-a-newborns-body-lucknow-news-c-13-lko1096-1931971-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवजात का शव मिलने की सूचना देने वाले सफाई कर्मियों की पिटाई पर लोहिया में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवजात का शव मिलने की सूचना देने वाले सफाई कर्मियों की पिटाई पर लोहिया में हंगामा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान की इमरजेंसी के शौचालय में सोमवार को नवजात का शव मिलने और सुरक्षा में चूक की सूचना देने वाले सफाई कर्मियों की कथित पिटाई के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। कर्मचारियों का आरोप है कि सूचना देने के बाद उन्हें कमरा नंबर 16 में बुलाकर पूछताछ के नाम पर लात-घूसों से पीटा गया। गाली-गलौच और नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई।
घटना की जानकारी रात में साथियों को मिली तो इसके विरोध में मंगलवार सुबह करीब 200 सफाईकर्मी और यूनियन के लोग संस्थान में जुट गए। काम रोककर कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ने पर निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने संज्ञान लिया। इसके बाद मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी राजेश यादव पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों मोहन और रामचंदर के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे न्यू ट्राएज के शौचालय में नवजात का शव मिला था। सूचना देने के बाद उन्हें कमरा नंबर 16 में बुलाया गया। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई और दोपहर एक से शाम छह बजे तक कमरे में बैठाकर रखा गया। कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी से निकालने की धमकी देकर उनके वीडियो भी बनाए गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विभूतिखंड को दी गई तहरीर
सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का नाम लेकर उन पर दबाव बनाया जाता था। कई कर्मचारियों को झूठे आरोप लगाकर काम से हटाया भी जा चुका है। कर्मचारियों ने विभूतिखंड थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
नवजात की मौत मामले में जांच समिति गठित
संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि नवजात का शव इमरजेंसी शौचालय तक पहुंचने और उसके बाद हुए पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए मंगलवार को उच्चस्तरीय आंतरिक समिति गठित कर दी गई है। समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसमें नियमित, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों की भूमिका के साथ सुरक्षा अधिकारियों के बल प्रयोग के आरोपों की भी जांच होगी। जांच पूरी होने तक सहायक सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव और सुरजीत सिंह को संस्थान के कार्यों से हटा दिया गया है।

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।