{"_id":"6aa528ab59d8388aa3043b55","slug":"video-video-satata-gaja-bcana-ka-shakayata-para-athhaugdha-ka-garathana-para-kaca-sa-kaii-vara-aarapa-garafatara-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सट्टा-गांजा बेचने की शिकायत पर अधेड़ की गर्दन पर कैंची से कई वार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सट्टा-गांजा बेचने की शिकायत पर अधेड़ की गर्दन पर कैंची से कई वार, आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खिलाने और गांजा बेचने की शिकायत से नाराज सैलून संचालक ने कन्हैयानगर, विकासनगर निवासी मुश्ताक अंसारी (52) की गर्दन पर कैंची से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मुश्ताक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। तीन दिन पहले ही मुश्ताक समेत कॉलोनी के लोगों ने आरोपी के खिलाफ विकासनगर थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने मुश्ताक के बेटे सुहैल अंसारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
मुश्ताक के बेटे सुफियान के मुताबिक, विकासनगर सेक्टर तीन के कन्हैयानगर में पंकज कुमार महादेव क्लासिक सैलून के नाम से दुकान चलाता है। आरोप है कि दुकान में बाल काटने की आड़ में सट्टा खिलाने के साथ गांजा भी बेचा जाता है। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि इससे वहां के युवकों पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने पंकज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद करीब तीन दिन पहले मुश्ताक समेत कॉलोनी के लोगों ने विकासनगर थाने में शिकायत की थी।
सुफियान का आरोप है कि शिकायत के बाद से पंकज मुश्ताक और अन्य लोगों को धमका रहा था। शुक्रवार देर शाम विवाद के दौरान उसने कॉलोनी के बाहर श्री सिद्धि विनायक ज्वैलर्स के सामने मुश्ताक पर कैंची से हमला कर दिया। गर्दन पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। मुश्ताक पर कैंची से हमला किए जाने की सूचना पर विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां कैंची पड़ी मिली। तब तक परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज ले जा चुके थे। घटना के बाद एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि बेटे सुहैल अंसारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पंकज कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।