{"_id":"6a43e4e8e391c5d6fc07e463","slug":"video-video-sapa-saparama-ka-janamathana-ka-parava-sathhaya-para-500-mahalo-ka-bta-gaii-saugdhaya-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा सुप्रीमो के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 500 महिलाओं को बांटी गईं साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा सुप्रीमो के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 500 महिलाओं को बांटी गईं साड़ियां
गुडंबा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नहर रोड स्थित एक लॉन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेत्री पूजा शुक्ला ने किया। इस दौरान क्षेत्र की 500 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वीरांगना उदा देवी पासी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूजा शुक्ला ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रति हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, जरूरतमंद और महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रही है और ऐसे जनहित के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से महिलाओं के सम्मान और सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।
साड़ी प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। कार्यक्रम में पार्षद ललित तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, मोहम्मद हमजा, रंजीत यादव, जगलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।