Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Cab Driver Arrested for Allegedly Killing Seven Members of Wife Family Over Marital Dispute

'पत्नी मुझे निकम्मा समझती थी', कैब ड्राइवर ने की पत्नी के परिवार के सात लोगों की हत्या, कई खुलासे

Fri, 06 Nov 2026 09:27 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 06 Nov 2026 09:27 AM IST
सार

बंगलूरू में कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के आरोपी को हिरासत में लेकर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bengaluru Cab Driver Arrested for Allegedly Killing Seven Members of Wife Family Over Marital Dispute
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू में पत्नी के परिवार के सात सदस्यों की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार एक कैब ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि उसने यह जघन्य अपराध कई वर्षों से झेले गए मानसिक उत्पीड़न के कारण किया।  आरोपी इंदुशेखर ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसकी पत्नी ने लगभग 20 वर्षों तक उसे परेशान किया और उसके परिवार वालों ने हमेशा उसी का साथ दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान उसने लंबे समय तक चले मानसिक उत्पीड़न की कई घटनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन


इस चौंकाने वाली घटना ने पूरे कर्नाटक को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई, जिनमें आरोपी की पत्नी, एक बच्चा, उसकी सास और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। ये हत्याएं लगभग 15 दिनों के अंतराल में की गईं। कैब ड्राइवर इंदुशेखर को राजाजीनगर पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मरने वालों में पत्नी-बेटा और सास-साले
मृतकों की पहचान उसकी पत्नी सुनीता, साले शिवकुमार और शंकर, शिवकुमार की पत्नी दिव्या, उनके बेटे पुनीत, शंकर की पत्नी नलिनी और उसकी सास रूपावती के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने परिवार के सदस्यों को मटन खिलाने के बहाने अपने किराए के घर पर बुलाया था। उसने खाने में नींद की गोलियां मिला दी और जब सभी लोग बेहोश हो गए, तो उसने सिल-बट्टे और अन्य चीजों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शवों को कार रख लगाया ठिकाने 

  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने शवों को अपनी कार में रखा और अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। आरोपी पिछले आठ वर्षों से भाष्यम सर्कल के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। उसने कथित तौर पर मकान मालिक के खिलाफ भी एक मामला दर्ज कराया था।
  • पूछताछ के दौरान, इंदुशेखर ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी अक्सर झगड़ते थे और पत्नी उसे निकम्मा समझती थी। उसने यह भी दावा किया कि उनके झगड़ों के दौरान उसकी पत्नी के परिवार वाले हमेशा उसी का साथ देते थे।
  • हालांकि, पीड़ितों के परिवार वालों ने उसके दावों को खारिज कर दिया है और अन्य रिश्तेदारों की हत्या पर सवाल उठाए हैं। परिवार वालों ने पूछा कि अगर वह अपनी पत्नी से खुश नहीं था, तो उसने बाकी लोगों को क्यों मारा? उन्होंने आरोप लगाया कि इन हत्याओं के पीछे संपत्ति का विवाद हो सकता है।


क्या बोले रिश्तेदार?

  • परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें एक संदेश मिला था, जिसमें कहा गया था कि पूरा परिवार तीन दिन के लिए होगेनक्कल इलाके की यात्रा पर जा रहा है और उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह संदेश दशहरा त्योहार के दौरान आया था, इसलिए शुरू में किसी बात का शक नहीं हुआ।
  • रिश्तेदारों ने बताया कि उन्होंने पिछले गुरुवार तक इंतजार किया और परिवार से संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन उनकी कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। जब वे इंदुशेखर के घर पहुंचे, तो उन्हें घर पर ताला लगा मिला।
  • पुलिस उन परिस्थितियों की भी जांच कर रही है, जिनके तहत पीड़ितों के रिश्तेदारों को कथित तौर पर संदेश भेजे गए थे, ताकि उन्हें यह लगे कि पूरा परिवार कहीं घूमने गया है। आरोपी की बेटी ने भी कथित तौर पर परिवार के अन्य सदस्यों को अपने घर बुलाया था। उसने कहा था कि वह अच्छा खाना खाना चाहती है क्योंकि उसकी मां कहीं घूमने गई हैं।


कैसे सामने आया ये पूरा मामला?
यह मामला तब सामने आया, जब परिवार के सदस्यों को पीड़ितों के लंबे समय तक गायब रहने पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान इंदुशेखर ने कथित तौर पर विरोधाभासी बयान दिए। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से उन्हें हत्याओं से जुड़े कुछ सुराग मिले। पुलिस आरोपी को तलाशी अभियान के लिए नंदी हिल्स के पास ले गई, जहां चिक्काबल्लापुर जिले में पुनीत का शव बरामद हुआ। बाकी पीड़ितों के शवों को खोजने की कोशिशें जारी हैं।



पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर शवों को ले जाने के लिए किया गया था। जांचकर्ता पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं, जिसमें इन हत्याओं के पीछे का मकसद भी शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस जांच की निगरानी कर रहे हैं। बाकी शवों को खोजने और सबूत इकट्ठा करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed