दिल्ली में तीन हादसे: करोल बाग की एक दुकान में भड़की आग, संगम विहार और गांधी नगर में गोदाम जलकर राख
करोल बाग में शुक्रवार को एक दुकान में भीषण आग लगने के बाद व्यापारियों ने फायर सेफ्टी की मांग की है। संगठन ने 20 भीड़भाड़ वाले बाजारों में भाई दूज तक चौबीसों घंटे दमकल तैनात करने की मांग की है। साथ ही, 100 करोड़ रुपये का राहत कोष भी मांगा है।
विस्तार
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तीन जगहों से आग लगने की खबर मिली। करोल बाग, संगम विहार और गांधी नगर में आग लगी। सबसे पहले मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित 'चेन वाली गली' के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 27 गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। इसके अलावा, पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटनास्थल पर भेजा गया।
Delhi: A fire broke out at a shop in Puri Plaza, 13 Block, Chain Wali Gali, Gaffar Market, Karol Bagh. A total of 22 fire service units have been deployed to control the blaze. Additional water bowsers and lighting equipment have also been sent to the scene. Further details are awaited: Delhi Fire Service
विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 6, 2026
दुकान में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
जिस पर करीब 27 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में बैटरियों के अधिक गर्म होने या अधिक चार्ज होने को आग का संभावित कारण माना जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
करोल बाग में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी, 150 फायर कर्मी मौके पर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज करोल बाग में आग से प्रभावित दो बिल्डिंग की लगभग 140 दुकानों की जानकारी ली। रात लगभग 1 बजे आग लगने की जानकारी मिलते ही 150 फायर कर्मी 27 टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। दिल्ली नगर निगम आग बुझते ही दोनों बिल्डिंग खाली करवाएगा।
इस वजह से करोल बाग की दुकान में लगी आग
करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित पुरी प्लाजा में बृहस्पतिवार तड़के मोबाइल सामान की दुकान में आग लग गई। यह आग इमारत की सभी मंजिलों तक फैल गई, जिस पर करीब 27 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में बैटरियों के अधिक गर्म होने या अधिक चार्ज होने को आग का संभावित कारण माना जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
दिल्ली के संगम विहार में भी लगी आग
संगम विहार दक्षिण दिल्ली में भी एक गोदाम में रात को भयंकर आग लग गई थी। आग के दौरान इस गोदाम में आसपास के इलाके को खाली कराया गया था। करोड़ों का नुकसान का अनुमान है।
गांधी नगर के गोदाम में आग
दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह आठ बजे गांधी नगर के शांति मोहल्ला की गली नंबर 3 स्थित एक कपड़े के गोदाम में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली। इसके बाद, पांच दमकल वाहन मौके पर भेजे गए।
प्रथम दृष्टया, बैटरी के अधिक गर्म होने या ओवरचार्जिंग को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। आग के सटीक कारण का पता लगाने के लिए दमकल विभाग और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। एफएसएल टीम भी इमारत की जांच करेगी। टीम किसी अन्य ज्वलनशील सामग्री की उपस्थिति का आकलन करेगी।
जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मानव जीवन को किसी भी जोखिम से बचाने के लिए एमसीडी से संरचनात्मक सुरक्षा मूल्यांकन/प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाएगा। यह आकलन किया जाएगा कि इमारत सुरक्षित है या नहीं। यदि आवश्यक हुआ तो मरम्मत या पुनर्निर्माण के निर्देश दिए जाएंगे।