{"_id":"6b097f4bb7f7e73ec60d9bcb","slug":"video-video-navacara-mal-ma-shakashhaka-na-thakhaii-racanatamakata-taelema-ka-madal-sa-samajhae-paugdhhaii-ka-nae-taraka-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवाचार मेले में शिक्षकों ने दिखाई रचनात्मकता, टीएलएम के मॉडल से समझाए पढ़ाई के नए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवाचार मेले में शिक्षकों ने दिखाई रचनात्मकता, टीएलएम के मॉडल से समझाए पढ़ाई के नए तरीके
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों की ओर से किए जा रहे नवाचारों को मंच मिला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), लखनऊ की ओर से 26 और 27 नवंबर को अटल सभागार में नवाचार मेला एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपने शैक्षिक नवाचारों और शिक्षण की बेहतर कार्यप्रणालियों का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में शिक्षकों की ओर से तैयार किए गए शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के विभिन्न मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। इसका लाभ विद्यार्थियों को भी मिलेगा। उन्हें किताबों तक सीमित रहने के बजाय मॉडल, गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा।
इससे विषयों की समझ विकसित करने के साथ ही उनकी जिज्ञासा और रचनात्मक क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में प्रशिक्षण नोडल प्रभारी पवन कुमार, सहयोगी विज्ञान प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा, परामर्शदाता राम प्रवेश तथा मार्गदर्शन एवं निर्देशन की जिम्मेदारी निभाने वाले मनोज कुमार गिरि की भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।