Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A shared digital database of the nation's heritage will be created.

Lucknow News: देश की विरासतों का बनेगा साझा डिजिटल डाटाबेस

Sun, 29 Nov 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A shared digital database of the nation's heritage will be created.
भागीदारी भवन में इंटैक की ओर से हुआ राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन। -आयोजक
लखनऊ। देशभर की ऐतिहासिक इमारतों, पुरातात्विक स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों का ब्योरा अब एक साझा डिजिटल मंच पर लाने की तैयारी है। इसके लिए शनिवार को भागीदारी भवन, सहारा सिटी में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विरासतों की पहचान, दस्तावेजीकरण और सूचीकरण के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


सेमिनार का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने किया। उन्होंने विरासत संरक्षण में इंटैक के प्रयासों की सराहना की। इंटैक के चेयरमैन अशोक सिंह ठाकुर ने सूचीकरण के लिए एक समान प्रारूप बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष मालविका पठानिया ने संरक्षण में तकनीक के इस्तेमाल की जरूरत बताई। आर्किटेक्चरल हेरिटेज डिवीजन की प्रिंसिपल डायरेक्टर ए. विजया ने राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं को साथ लाने की बात कही। भारतीय रेलवे की हेरिटेज सेल की ईडी अशिमा मेहरोत्रा ने रेलवे की ऐतिहासिक धरोहरों के अभिलेखीकरण और संरक्षण में समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया। एएसआई के संयुक्त महानिदेशक डॉ. लाडोस्वामी और अधीक्षण पुरातत्वविद अनिल कुमार ने भवनों और मंदिरों के सर्वेक्षण की परियोजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की विशेष सचिव दीपा रंजन, नगर आयुक्त गौरव कुमार और यूपी पुरातत्व निदेशक रेणु द्विवेदी समेत देशभर के विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हुए।
विज्ञापन


अवध की लघु चित्रकला ने खींचा ध्यान

सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार विष्णु नारायण अग्रवाल को सम्मानित किया गया। उनकी भारतीय लघु चित्रकला, इस्लामिक सुलेख और तंत्र कला की दुर्लभ कृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मुगल, फारसी, पहाड़ी, कांगड़ा और अवध शैली की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। शाम को संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ''कलांकुरण'' में आस्था गोस्वामी ने अवधी गायन, पीयूष पांडेय की टीम ने कथक और नौशाद अली ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed