{"_id":"6b09281ebc359927eb0680c9","slug":"video-parwanoo-solan-highway-road-tarring-work-dharampur-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"परवाणू-सोलन हाईवे पर शुरू हुई नई टारिंग, धर्मपुर तक पहुंचा काम; वाहन चालकों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू-सोलन हाईवे पर शुरू हुई नई टारिंग, धर्मपुर तक पहुंचा काम; वाहन चालकों को मिलेगी राहत
परवाणू-सोलन हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 39 किलोमीटर लंबे इस हाईवे की सड़क को दुरुस्त करने के लिए नई टारिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अधिकृत नई कंपनी ने टारिंग का काम धर्मपुर तक पहुंचा दिया है। हाईवे पर पुरानी और उखड़ी हुई तारकोल की परत हटाकर नई टारिंग की जा रही है।
दरअसल, गर्मी के मौसम में अधिक तापमान के कारण हाईवे पर बिछी तारकोल की परत कई स्थानों पर पिघलकर दब गई थी। इससे सड़क जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ हो गई थी। ऐसे में वाहन चालकों को इस मार्ग पर सफर के दौरान हिचकोले खाने पड़ रहे थे। सड़क की खराब हालत के कारण कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही भी परेशानी भरी हो गई थी।
एनएचएआई की ओर से नई कंपनी के साथ कार्य का करार किए जाने के बाद पिछले काफी समय से सड़क सुधारने का काम चल रहा है। इसके तहत क्षतिग्रस्त सड़क की पुरानी तारकोल की परत हटाई जा रही है और उसके स्थान पर नई टारिंग की जा रही है।
परवाणू से सोलन तक करीब 39 किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य पूरा होने के बाद हाईवे की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। इससे न केवल वाहन चालकों को आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि इस मार्ग पर आवागमन भी पहले के मुकाबले सुविधाजनक हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।