Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University faculty members receive three design patents

Lucknow News: लविवि के शिक्षकों को मिले तीन डिजाइन पेटेंट

Sun, 29 Nov 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University faculty members receive three design patents
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने शोध के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के सुशील कुमार और उनकी सह-आविष्कारक टीम को यह सफलता मिली है। ब्रिटेन के बौद्धिक संपदा कार्यालय ने तीन कंप्यूटर उपकरणों के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र दिए हैं। इन उपकरणों से बौद्धिक संपदा और पर्यावरणीय कानूनों का विश्लेषण आसान होगा। यह उपलब्धि रजिस्टर्ड डिजाइंस एक्ट 1949 के तहत हासिल हुई है। टीम में सेंतिकुमला जमीर, ऋषिकेश सिंह फौजदार, रोहिन कौल और शिखा वर्मा शामिल हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

पहला उपकरण एडवांस्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी असेसमेंट कंप्यूटर डिवाइस है। इसका डिजाइन नंबर 6568144 है। इसे 20 नवंबर को स्वीकृति मिली थी। यह आविष्कार की मौलिकता का आकलन करने में मदद करेगा। दूसरा उपकरण एनवायर्नमेंटल लेजिस्लेशन एनालिसिस कंप्यूटर डिवाइस है। इसका डिजाइन नंबर 6568142 है। यह प्रदूषण नियंत्रण मानकों का विश्लेषण करेगा। तीसरा उपकरण स्मार्ट एनवायर्नमेंटल एंड सोशल इंपैक्ट असेसमेंट कंप्यूटर टर्मिनल है। इसका डिजाइन नंबर 6568143 है। इसे 25 नवंबर को स्वीकृति मिली। यह विकास परियोजनाओं के प्रभावों का वैज्ञानिक आकलन करने में सहायक होगा। इससे पर्यावरणीय नुकसान जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed