{"_id":"6b0b40f4da36d170960e07cf","slug":"they-would-book-a-palanquin-and-reach-kanpur-in-14-hours-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2029492-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पालकी बुक कर 14 घंटे में पहुंचते थे कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पालकी बुक कर 14 घंटे में पहुंचते थे कानपुर
विज्ञापन
चर्च करते एके श्रीवास्तव और आलोक बाजपेई।
लखनऊ। वर्ष 1867 में जब लखनऊ में रेल पहुंची, उससे पहले कानपुर का सफर आसान नहीं था। यात्री पालकी, डाकगाड़ी, बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी या पैदल यात्रा करते थे। इनमें पालकी यात्रियों की पसंदीदा सवारी थी। इसके लिए डाक विभाग से बाकायदा बुकिंग करानी पड़ती थी। पालकी से लखनऊ से कानपुर पहुंचने में 14 से 16 घंटे लगते थे।
रेलवे से पहले की यात्रा और शहर में रेल के विकास से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से ''हमारा लखनऊ पुस्तकमाला'' के 46वें अंक ''लखनऊ और रेलवे: एक ऐतिहासिक यात्रा'' में दर्ज हैं। मेटाफर (लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल) के मंच पर शनिवार को पूर्व रेलवे अधिकारी एके श्रीवास्तव की इस पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि इरिटम के एडीजी संजय त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील वर्मा और पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
लेखक एके श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तक में चारबाग रेलवे स्टेशन पर दो अध्याय हैं। अगले महीने चारबाग स्टेशन के सौ वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसकी स्थापत्य कला, रेल सेवाएं और इतिहास से जुड़े कई रोचक प्रसंग पुस्तक में शामिल हैं। इसके अलावा ऐशबाग, सिटी स्टेशन समेत लखनऊ के अन्य रेलवे स्टेशनों और शहर में रेल के विकास का भी जिक्र किया गया है। पुस्तक का संपादन राम किशोर बाजपेयी ने किया। उन्होंने लेखक के साथ परिचर्चा भी की।
विज्ञापन
रेलवे ने खोले रोजगार के नए रास्ते
लेखक एके श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ में रेल आने से औद्योगीकरण को भी गति मिली। वर्ष 1865 में रेलवे की कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप बनाई गई। इससे बढ़ई, लोहार समेत करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिला। इसके बाद शहर में अन्य कार्यशालाएं भी खुलती गईं।
हैदर कैनाल से होकर जाता था कानपुर का रास्ता
लेखक ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन के स्थान के चयन के पीछे भी रोचक वजह रही। उस समय कानपुर जाने के लिए मुख्य मार्ग अमीनाबाद, गणेशगंज और नाका से होते हुए हैदर कैनाल पर बने पुल से मवैया तक जाता था। ऐसे में हैदर कैनाल लखनऊ में प्रवेश का प्रमुख रास्ता थी। दूसरी ओर चारबाग रेलवे स्टेशन छावनी क्षेत्र से जुड़ा था। धीरे-धीरे रेलवे यात्री यातायात के साथ माल ढुलाई का भी प्रमुख साधन बन गया। वर्तमान चारबाग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 19 दिसंबर 1926 को यूनाइटेड प्रोविंस के गवर्नर विलियम सिंक्लेर मॉरिस ने किया था।
पालकी से आई थीं उमराव जान, ट्रेन से गईं वापस
लेखक ने बताया कि उन दिनों पालकियों का खासा चलन था। मिर्जा हादी रुसवा के उपन्यास की उमराव जान फैजाबाद से पालकी में बैठकर लखनऊ आई थीं लेकिन जब वह वापस गईं, तब तक ट्रेन शुरू हो चुकी थी। उन्होंने ट्रेन से वापसी की। उमराव जान ने देखा कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर पर्दे जैसी प्रथाएं नहीं थीं और जातिगत बंधन भी नहीं थे। रेलवे ने सामाजिक बंधनों को तोड़ने में भूमिका निभाई।