{"_id":"6ad34030a9db95efad0abb50","slug":"video-video-mahagava-ma-nahara-patara-ka-avathha-khanana-thhana-ka-fasal-para-madaraya-dabna-ka-khatara-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिंगवां में नहर पटरी का अवैध खनन, धान की फसल पर मंडराया डूबने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिंगवां में नहर पटरी का अवैध खनन, धान की फसल पर मंडराया डूबने का खतरा
महिंगवां थाना क्षेत्र में पहाड़पुर नहर से मझिगवां गांव जाने वाले खड़ंजा मार्ग के पास नहर पटरी के अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि नहर पटरी की खुदाई किए जाने से आसपास के खेतों में खड़ी धान की फसल पर खतरा मंडराने लगा है। नहर में पानी उफनाने की स्थिति में कट चुकी और पककर तैयार धान की फसल डूब सकती है।
इस मामले में नहर सिंचाई विभाग के सींचपाल और भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह परमार ने शनिवार को बख्शी का तालाब तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने मामले में जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नहर उफनाने पर खेतों में भर सकता है पानी
शिकायत के अनुसार, नहर पटरी के पास अवैध खनन से उसकी स्थिति प्रभावित हुई है। आसपास के किसानों को आशंका है कि नहर में पानी का स्तर बढ़ने पर खेतों में पानी भर सकता है, जिससे धान की फसल को नुकसान होगा।
शिकायतकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से नहर पटरी की स्थिति की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसानों की फसल को संभावित नुकसान से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।