{"_id":"6ab12bdf5473d852f806f3f5","slug":"video-video-ll-brathara-ma-cathana-saha-ka-ekal-kal-paratharashana-mata-ma-sana-haraii-gaya-shanpr-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लाल बारादरी में चंदन सिंह की एकल कला प्रदर्शनी ‘माटी में सोना हिराई गयो’ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लाल बारादरी में चंदन सिंह की एकल कला प्रदर्शनी ‘माटी में सोना हिराई गयो’ शुरू
राज्य ललित कला अकादमी के लाल बारादरी भवन, कैसरबाग में सोमवार को कलाकार चंदन सिंह की चार दिवसीय एकल कला प्रदर्शनी ‘माटी में सोना हिराई गयो’ का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात कलाकार डॉ. अवधेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और श्री अभिनव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी में कलाकार चंदन सिंह ने अपनी विशेष कलात्मक शैली के माध्यम से माटी, लोक-संवेदना और सांस्कृतिक स्मृतियों को कैनवास पर उकेरा है। उनकी कृतियों में लोकजीवन से जुड़े भावों और सांस्कृतिक परिवेश की झलक देखने को मिलती है। प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकार ने मिट्टी और उससे जुड़े जीवन के अनुभवों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
चार दिवसीय यह प्रदर्शनी 21 से 24 सितंबर तक कला प्रेमियों और दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस दौरान लोग प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों को देख सकेंगे।
प्रदर्शनी की क्यूरेटोरियल एडवाइजर दावंगी पाठक हैं। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का उद्देश्य लोक-संवेदना और सांस्कृतिक स्मृतियों से जुड़ी कला को दर्शकों तक पहुंचाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।