{"_id":"6ace20fc34716243dc0ee46e","slug":"video-video-lkhanauu-ma-sapa-karayalya-ka-samana-lga-mahal-sashakatakaranae-ka-pasatara-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में सपा कार्यालय के सामने लगा महिला सशक्तिकरण का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में सपा कार्यालय के सामने लगा महिला सशक्तिकरण का पोस्टर
नवरात्रि के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने महिला सशक्तिकरण से जुड़ा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में मां दुर्गा की तस्वीर के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें लगाई गई हैं। इसमें सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश दिया गया है।
सपा नेता हिमांशु द्विवेदी की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में 1090 वूमेन पावर लाइन, कन्या विद्याधन और समाजवादी पेंशन योजना जैसी योजनाओं को जगह दी गई है। इसके अलावा डायल 100, 102 एंबुलेंस सेवा, ‘हमारी बेटी, उसका कल’ और हौसला पोषण मिशन का भी उल्लेख किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।