{"_id":"6aad1f68bd78c667f40e8dfc","slug":"video-video-lgajara-safara-ma-gaja-ka-khapa-tha-tasakara-garafatara-12750-kal-gaja-bramatha-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लग्जरी सफारी में गांजे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; 12.750 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लग्जरी सफारी में गांजे की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; 12.750 किलो गांजा बरामद
लग्जरी टाटा सफारी से गांजे की सप्लाई करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो सदस्यों को नगराम पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, नगराम-गंगागंज मार्ग पर शिवपुरा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान काले रंग की सफारी को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में बोरी के अंदर छिपाकर रखा 12.750 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन सिंह (32), निवासी बाराबंकी और हाल पता गोसाईगंज, तथा सत्यम सिंह (20), निवासी तमोरिया, नगराम के रूप में हुई। इनके पास से तीन मोबाइल, 3,100 रुपये और पीली धातु की चेन भी बरामद हुई। वाहन समेत कुल बरामदगी करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह गोंडा के जरवल और आसपास के इलाकों से गांजा खरीदकर सफारी से लाता था। इसके बाद लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जाती थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।