{"_id":"6aadab5ef8388eaa0d0211db","slug":"the-india-food-expo-showcases-the-journey-from-farm-to-plate-lucknow-news-c-13-lko1070-1926128-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खेत से थाली तक का सफर दिखा रहा इंडिया फूड एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खेत से थाली तक का सफर दिखा रहा इंडिया फूड एक्सपो
विज्ञापन
इंडिया फूड एक्सपो में स्टॉल देखते लोग
लखनऊ। गोमतीनगर के लॉन में शुक्रवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की ओर से तीन दिवसीय इंडिया फूड एक्सपो-2026 शुरू हुआ। इसमें भोजन के खेत से निकलकर लोगों की थाली तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया देखने को मिली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों और उद्यमियों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को खाद्य प्रसंस्करण का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए निवेश, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने महिला उद्यमियों से बातचीत कर उनके उत्पाद और कारोबार के अनुभव भी जाने।
पहले दिन विकसित भारत 2047 में उद्योग और व्यापार की भूमिका और खाद्य उद्योग में वित्तीय संस्थानों की भूमिका पर सत्र हुए। आइडिया टू स्केल- बिल्डिंग सक्सेसफुल फूड बिजनेस विषय पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। कार्यक्रम में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, आईएफएक्स चेयरमैन विकास खन्ना, वैभव अग्रवाल समेत उद्यमी और अधिकारी मौजूद रहे। एक्सपो 20 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
एक्सपो में खाद्य उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, मशीनरी और पानी से जुड़े उद्यमियों ने स्टॉल लगाए हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों के खाद्य उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। युवाओं को कारोबार शुरू करने, प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं और खाद्य क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है।