{"_id":"6b01899b41a4ca19400ca864","slug":"video-video-khal-ka-athhakara-para-chhaugdha-bhasa-ulma-na-mahal-ka-ekatarafa-fasal-ka-btaya-galta-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खुला के अधिकार पर छिड़ी बहस, उलमा ने महिला के एकतरफा फैसले को बताया गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खुला के अधिकार पर छिड़ी बहस, उलमा ने महिला के एकतरफा फैसले को बताया गलत
मुस्लिम महिला के खुद खुला की घोषणा करने के मामले ने बड़ा मुद्दा खड़ा कर दिया है। इसको लेकर धर्मगुरुओं के बीच बहस छिड़ गई है। सुन्नी धर्मगुरु एवं इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने महिला के इस कदम को इस्लाम के मुताबिक गलत बताया है।
दोनों उलमा का कहना है कि खुला की प्रक्रिया दारुल कजा अथवा उलेमा के सामने ही पूरी होनी चाहिए। पति की सहमति और धार्मिक प्रक्रिया को दरकिनार कर खुद खुला घोषित करना इस्लामी तौर-तरीके के अनुसार उचित नहीं है। वहीं कुछ प्रगतिशील और सामाजिक कार्यकर्ता मुस्लिम महिलाओं का तर्क है कि कुरान की नजर में खुला के लिए पति की मंजूरी अथवा मौलाना की मौजूदगी जरूरी नहीं है । महिला के अधिकार और हाईकोर्ट के फैसलों को लेकर इस मुद्दे पर कानूनी और धार्मिक बहस तेज हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।