{"_id":"6b0356a4a9a7dbd6ab006897","slug":"pac-central-zone-won-the-title-lucknow-news-c-13-1-lko1128-2020870-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पीएसी मध्य जोन ने खिताब कब्जाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पीएसी मध्य जोन ने खिताब कब्जाया
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वामा सारथी खेल उत्सव का रविवार को समापन हुआ। पीएसी मध्य जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने विजेताओं को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालक वॉलीबॉल स्पर्धा में मथुरा की टीम विजेता रही। 35वीं वाहिनी पीएसी के सुयश पंकज को बेस्ट रनर बालक और लखनऊ की अंशिका यादव को बेस्ट रनर बालिका चुना गया। इसी आयु वर्ग में गाजियाबाद के प्रिंस और लखनऊ की वैष्णवी यादव ने क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब जीता।
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में लखनऊ के रुद्रांश और अंशिका यादव बेस्ट एथलीट बने। प्रथम चरण का वामा कप दिव्यांश को मिला। समारोह में हॉकी खिलाड़ी डीएसपी राजकुमार पाल, एथलेटिक्स खिलाड़ी डीएसपी पारुल चौधरी और निरीक्षक अन्नू, मुख्य आरक्षी प्रिया व कुलदीप कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।