{"_id":"6b03561c97f256b971062463","slug":"allegations-of-providing-special-assistance-to-a-pg-student-and-irregularities-in-examinations-at-kgmu-lucknow-news-c-13-lko1070-2020673-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में पीजी छात्र को विशेष मदद देने और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में पीजी छात्र को विशेष मदद देने और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप
विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। केजीएमयू में पीजी विद्यार्थी को विशेष शैक्षणिक मदद देने और आंतरिक परीक्षाओं की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे हैं। विभाग के दो वरिष्ठ प्रोफेसरों ने इस संबंध में 18 नवंबर को चिकित्सा संकाय के डीन से शिकायत कर जांच की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि परीक्षा नियंत्रक और कुलपति कार्यालय को भी भेजी गई है।
प्रोफेसरों ने आशंका जताई है कि एक पीजी रेजिडेंट को निजी तौर पर पढ़ाने के साथ परीक्षा के सवाल पहले बताए गए। उन्होंने आंतरिक परीक्षा की गोपनीयता और मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि दो वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रश्नपत्र स्वयं तैयार किए और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया, लेकिन समेकित आंतरिक मूल्यांकन रिपोर्ट संबंधित शिक्षकों को जांच के लिए नहीं दिखाई गई। रिपोर्ट सीधे विद्यार्थियों को हस्ताक्षर के लिए दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
विज्ञापन
प्रोफेसरों ने विभाग में गोल्ड मेडल के मानक, पात्रता और चयन प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही संबंधित डॉक्टर को विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्रों के मॉडरेशन की जिम्मेदारी से हटाने और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि मामला काफी गंभीर है। यह पत्र गोपनीय था, जो कुछ दिन पहले लिखा था। यह पत्र सार्वजनिक कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी। इसमें जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
